19 मार्च को लॉन्च होंगे Realme P3 5G और P3 Ultra 5G, शाओमी और सैमसंग की बढ़ेंगी मुश्किलें
19 मार्च को लॉन्च होंगे Realme P3 5G और P3 Ultra 5G, शाओमी और सैमसंग की बढ़ेंगी मुश्किलें
Realme P3 Ultra 5G को लेकर पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रही हैं। अब रियलमी ने इसकी लॉन्चिंग की ऑफिशियल जानकारी दे दी है। जल्द ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही कंपनी Realme P3 5G को भी फैंस के लिए पेश कर सकती है।
Published : Mar 11, 2025 03:28 pm IST, Updated : Mar 11, 2025 03:30 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में Realme P3 5G और P3 Ultra 5G को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। रियलमी की तरफ से इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 5G और P3 Ultra 5G को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही थीं। इनसे पहले रियलमी ने फरवरी महीने में भारतीय बाजार में Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन्स के साथ ही कंपनी TWS ईयरफोन्स को भी लॉन्च करेगी।
3/7Image Source : फाइल फोटो
कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme P3 Ultra स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी भारत में Realme P3 5G को लॉन्च कर सकती है। दोनों ही स्मराट्फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में होगी। इसके साथ ही आप इन्हें Realme India ई-स्टोर से खरीद सकेंगे।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलने वाली है। इसमें आपको मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
रियलमी ने इस स्मार्टफोन को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। गेमिंग के लिए इस फोन में GT Boost टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है जो कि गेमिंग में बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाला है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें BGMI को 90fps के साथ करीब 3 घंटे तक गेमिंग कर सकते हैं।
6/7Image Source : फाइल फोटो
फोन को गेमिंग के दौरान ठंडा रखने के लिए 6050mm² VC cooling सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को कंपनी 30 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 5G की बात करें तो इसे कंपनी Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में भी GT Boost टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। रियलमी इसे AI Motion Control और AI Ultra Touch Control जैसे फीचर के साथ पेश करेगी। इसमें 6000mAh तक की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इसे IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च करेगी।