Realme P3 और P3 Pro की डिटेल्स आईं सामने, कम दाम में मिलेंगे दमदार स्मार्टफोन्स
Realme P3 और P3 Pro की डिटेल्स आईं सामने, कम दाम में मिलेंगे दमदार स्मार्टफोन्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी एक बाद एक नया धमाका कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 14 Pro को लॉन्च किया है। अब कंपनी एक नई सीरीज Realme P3 को लॉन्च करने तैयारी में जुट गई है।
Published : Jan 17, 2025 05:52 pm IST, Updated : Jan 17, 2025 05:52 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप रियलमी के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की इस दिग्गज कंपनी ने भारतीय बाजार में हाल ही में रियलमी 14 प्रो सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे हैं जिसमें Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल हैं। अब कंपनी बाजार में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
रियलमी बहुत जल्द अपनी P सीरीज में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कंपनी Realme P3 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में फैंस को तीन नए स्मार्टफोन देखने को मिलने वाले हैं। इसमें Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra शामिल हो सकते हैं।
3/7Image Source : फाइल फोटो
रियलमी पी 3 सीरीज के लॉन्च से पहले ही सीरीज के स्मार्टफोन्स के फीचर्स का खुलासा हो गया है। लेटेस्ट लीक में Realme P3 के मॉडल नंबर, कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन को कंपनी RMX5070 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च कर सकती है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 को कंपनी तीन वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें 6GB+128GB, 8Gb+128GB, 8GB+256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं अगर इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें नेबुला पिंक, ग्रे और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकता है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रियलमी पी 3 प्रो को लेकर भी लीक्स सामने आईं थी। इस स्मार्टफोन को कंपनी फरवरी के तीसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। इस प्रो मॉडल के बेस वेरिएंट में ग्राहकों को 12GB तक की रैम और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
लीक्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक Realme P3 Pro को Realme 13 Pro की डिजाइन की तरह पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको दमदार चिपसेट दिया जा सकता है जिससे यह डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ हैवी टास्क के लिए भी बेस्ट ऑप्शन होगा।
7/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से पिछले साल P2 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने सिर्फ एक सिंगल वेरिएंट Realme P2 Pro लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी अपकमिंग सीरीज में 3 धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।