Realme P3 Pro के डिजाइन से उठ गया पर्दा, अंधेरें में जगमगाएगा यह धांसू फोन
Realme P3 Pro के डिजाइन से उठ गया पर्दा, अंधेरें में जगमगाएगा यह धांसू फोन
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी इस समय Realme P3 Pro की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटी हुई है। रियलमी इस स्मार्टफोन को 18 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही रियलमी ने इसके डिजाइन का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन बेहद यूनिक डिजाइन के साथ दस्तक देने वाला है।
Published : Feb 12, 2025 02:31 pm IST, Updated : Feb 12, 2025 02:31 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार और कर लीजिए। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रही है। रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P3 Pro होगा।
2/6Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Realme P3 Pro को लेकर पिछले कई महीने से लीक्स सामने आ रही हैं। अब कंपनी की तरफ से भी इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है। रियलमी इस अपकमिंग Realme P3 Pro को 18 फरवरी को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे होगा।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 Pro के फीचर्स को कंपनी धीरे धीरे रिवील कर रही है। कंपनी ने अब इसके डिजाइन का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन एक यूनिक डिजाइन के साथ भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसमें रियलमी फैंस को नेबुला डिजाइन दिया जा सकता है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
रियलमी के मुताबिक अपकमिंग Realme P3 Pro फोन Glow in the dark डिजाइन के साथ दस्तक देगा। इसके बैक पैनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कि अंधेरा होने पर यह चमकेगा। इस तरह के खास फीचर्स के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अपकमिंग फोन का एक टीजर भी रिलीज किया है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Realme P3 Pro को कंपनी तीन कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें आपको Galaxy Purple, Nebula Glow और Saturn Brown शामिल होंगे। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ दस्तक देगा। इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें आपको कई सारे AI फीचर्स मिलने वाले हैं।
6/6Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है। इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिलने वाला है।