18 दिन की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6 Active
18 दिन की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6 Active
Xiaomi ने Redmi Watch 6 Active स्मार्टवॉच घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। यह पिछले साल आई Redimi Watch 5 Active का अपग्रेड है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 18 दिनों का बैटरी बैकअप देती है।
Published : Aug 21, 2026 06:15 pm IST, Updated : Aug 21, 2026 06:15 pm IST
1/5Image Source : Redmi
Xiaomi ने Redmi Watch 6 Active स्मार्टवॉच घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। यह पिछले साल आई Redimi Watch 5 Active का अपग्रेड है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 18 दिनों का बैटरी बैकअप देती है। इसके अलावा इसमें एडवांस हेल्थ फीचर और फिटनेस ट्रैकर मौजूद है।
2/5Image Source : Redmi
कंपनी ने इस स्मार्टवॉच का Vitality Edition भी पेश किया है। Redmi Watch 6 Active की कीमत CNY 349 (लगभग 5,000 रुपये) है। इसमें कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया है। इस वॉच को चीन के अलावा फिलिपींस समेत कुछ ग्लोबल मार्केट में भी उतारा गया है। वहीं, जल्द ही इसे अमेरिका में भी पेश किया जाएगा।
3/5Image Source : Redmi
Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्वायर डिजाइन में आता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 390 x 450 पिक्सल है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। यह स्मार्टवॉच ऑल्वेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर से लैस है। इसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है।
4/5Image Source : Redmi
इस स्मार्टवॉच को सिल्वर, पिंक, ऑरेंज और डार्क ग्रे कलर में पेश किया गया है। इसमें 470mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 18 दिनों का बैकअप देगा। वहीं, नार्मल मोड में 12 दिनों का बैटरी बैकअप मिल सकता है। इसमें रेगुलर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिए गए हैं।
5/5Image Source : Redmi
Redmi Watch 6 Active में कंपनी ने बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया है, ताकि ब्लूटूथ के जरिए कॉल पर बात की जा सके। इसमें QR कोड बेस्ड ऑफलाइन पेमेंट फीचर भी मिलता है। इसमें 140 अलग-अलग एक्सरसाइज मोड मिलता है। साथ ही, यह ऑटोमैटिक कॉमन वर्कआउट डिटेक्शन फीचर से लैस है।