Published : Apr 01, 2026 09:36 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 09:36 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy A सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। फोन के कई फीचर्स भी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे गए हैं। हाल ही में कंपनी ने Galaxy A57 और Galaxy A37 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।
2/5Image Source : Samsung
सैमसंग के इस फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A276B के नाम से लिस्ट किया गया है। यह फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
3/5Image Source : Samsung
इस फोन को सिंगल कोर में 777 का स्कोर मिला है। वहीं, मल्टी कोर में इस फोन का स्कोर 1,802 है। यह फोन पिछले साल आए Samsung Galaxy A26 5G का अपग्रेड होगा। यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।
4/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy A27 5G को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है। पिछले साल आए Galaxy A26 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है।
5/5Image Source : Samsung
Galaxy A26 के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह सस्ता फोन 50MP के मेन और 2MP के अन्य दो कैमरों के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। Galaxy A27 के बैक में भी ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। फोन के कैमरे में अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।