Samsung Galaxy M56 की भारत में सेल हुई शुरू, डिस्काउंट के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M56 की भारत में सेल हुई शुरू, डिस्काउंट के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
सैमसंग की तरफ से हाल ही में Samsung Galaxy M56 5G को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी इस फोन पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
Published : Apr 24, 2025 11:10 am IST, Updated : Apr 24, 2025 11:10 am IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
साउथ कोरिया की टेक जायंट सैमसंग की तरफ से हाल ही में Samsung Galaxy M56 5G को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने जिस प्राइस ब्रैकेट में इस मार्केट में उतारा है उसमें कंपनी ने इस फोन में कई सारे धांसू फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
2/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy M56 5G को कंपनी ने खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिया है। आप इस स्मार्टफोन को सैमसंग की ऑधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे दूसरे रिटेल स्टोर्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।
3/6Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि सैमसंग ने Samsung Galaxy M56 को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है जबकि वहीं दूसरी तरफ 30,999 रुपये रखी गई है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को आपके पास डिस्काउंट के साथ खरीदारी का मौका है। इंट्रोडक्ट्री ऑफर के साथ आप Samsung Galaxy M56 के दोनों ही वेरिएंट को आप 3 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ऑफर में आपको 128GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये और 256GB वाला वेरिएंट 27,999 रुपये में मिलेगा।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy M56 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले में FHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जो कि 1200 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन दी है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग ने Exynos 1480 चिपसेट दिया है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy M56 5G के कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसके रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50+8+2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स इसमें एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।