Published : Apr 15, 2026 11:58 am IST, Updated : Apr 15, 2026 12:00 pm IST
1/7Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 इस समय भारत में सस्ती कीमत पर खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप सैमसंग के लेटेस्ट मॉडल के पीछे जाए बिना इसके फ्लैगशिप फोन को खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है।
2/7Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो कि इसके 256GB वाले वेरिएंट की कीमत थी। अब ये ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सबसे कम कीमत में खरीदारी के लिए उपलब्ध है।
3/7Image Source : Samsung
इस फोन पर इस समय पूरे 18,000 रुपये बचाने का मौका मिल रहा है और इस तरह इसकी कीमत 80,999 रुपये से घटकर 62,999 रुपये हो गई है। ऐसे में आप फोन पर भारी बचत कर सकते हैं।
4/7Image Source : Samsung
इसके अलावा इस फोन की खरीदारी पर कुछ बैंक ऑफर्स भी अवेलेबेल हैं, जिसके जरिए आपको फोन की इफेक्टिव कीमत 60,000 रुपये से कम पर हासिल हो सकती है। ये उस कार्ड पर डिपेंड करेगा जो आप यूज करते हैं।
5/7Image Source : Samsung
Galaxy S25 को पिछले साल यानी 2025 में लॉन्च किया गया था और ये डे-टू-डे यूज में सटीक फ्लैगशिप की तरह महसूस होता है। ऐसे लोग जो लेटेस्ट Galaxy S26 पर खर्च नहीं करना चाहते हैं वो इस फोन को खरीदारी के लिए देख सकते हैं।
6/7Image Source : Samsung
स्पेक्स की बात करें तो ये फोन 6.2-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले का के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। इसकी स्क्रीन बाहरी यूज के लिए भी पर्याप्त ब्राइट है और इसका कलर भी अच्छा लग रहा है चाहें आप वीडियो देख रहे हों या ऐप्स स्क्रॉल कर रहे हों।
7/7Image Source : Samsung
ये डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट पर रन करता है और दिनभर के काम बिना दिक्कत के हैंडल करता है। ये हैवी गेम्स और हैवी ऐप्स को भी संभालने की क्षमता रखता है और स्लो नहीं होता है।