लॉन्च से पहले दिखी Samsung Galaxy S26 Ultra की झलक, मिलेंगे ये खास नए फीचर्स
लॉन्च से पहले दिखी Samsung Galaxy S26 Ultra की झलक, मिलेंगे ये खास नए फीचर्स
Samsung एक बार फिर से साल की शुरुआत में धमाका मचाने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के अल्ट्रा फोन की पहली झलक सामने आई है। इस फोन में कंपनी पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कई बड़े बदलाव करने वाली है।
Published : Nov 25, 2025 01:07 pm IST, Updated : Nov 25, 2025 01:07 pm IST
1/5Image Source : Beebom YT
Samsung एक बार फिर से साल की शुरुआत में धमाका मचाने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के अल्ट्रा फोन की पहली झलक सामने आई है। इस फोन में कंपनी पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कई बड़े बदलाव करने वाली है। फोन के लुक और डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। इस फोन की पहल झलक एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से देखने को मिली है।
2/5Image Source : Beebom YT
Beebom नाम के यूट्यूब चैनल पर इस फोन के डमी यूनिट का वीडियो जारी किया गया है, जहां इसकी पहली झलक देखने को मिली है। फोन का लुक पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra की तरह ही है। हालांकि, कैमरे के डिजाइन में अंतर देखने को मिलेगा। इस बार कंपनी फोन में पिल-शेप डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल देने वाली है। फोन में 200MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप, 12MP का टेलीफोटो और एक मैक्रो कैमरा मिलेगा।
3/5Image Source : Beebom
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस अल्ट्रा मॉडल में 5200mAh की बैटरी मिलेगी, जो पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले थोड़ी बड़ी है। फोन में इस बार कंपनी 60W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग देने वाली है। इसके अलावा फोन में 25W वायरलेस चार्जिंग मिलने वाली है। फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिल सकता है।
4/5Image Source : Beebom YT
Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन को Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी फोन के डिस्प्ले पैनल में भी अपग्रेड करने वाली है। यह 6.9 इंच के M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
5/5Image Source : Beebom YT
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत की बात करें तो यह अल्ट्रा प्रीमियम फोन 1299 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1,15,179 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की जा सकती है। इसके अलावा फोन में S-Pen का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में बड़े स्पीकर्स और डॉल्वी एटमस और विजन का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।