Published : Dec 11, 2025 11:32 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 11:32 pm IST
1/5Image Source : Samsung
सैमसंग ने अपने 60 पुराने मॉडल के लिए लेटेस्ट OneUI 8.5 बीटा अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट में कंपनी ने मेजर अपग्रेड किया है, जिसमें यूजर इंटरफेस के डिजाइन से लेकर सिक्योरिटी, शेयरिंग और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर किया गया है। सैमसंग का यह OneUI 8.5 बीटा प्रोग्राम कुछ देशों में शुरू किया गया है। भारत में 22 दिसंबर तक ये अपडेट रिलीज होगा।
2/5Image Source : Samsung
Android 16 पर बेस्ड यह अपडेट कंपनी के पुराने मॉडल्स के लिए जारी किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर फोन इस साल और 2024 में लॉन्च किए गए हैं। सैमसंग अपने OneUI 8.5 बीटा के साथ बेहतर सिक्योरिटी देने की कोशिश की है। साथ ही, आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर को भी जोड़ा गया है।
3/5Image Source : PTI
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ भर के एआई फीचर्स जोड़े हैं। ये एआई फीचर्स गूगल जेमिनी के लेटेस्ट मॉडल पर बेस्ड हैं और यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देंगे। इसके अलावा क्विक शेयर में कॉन्टैक्ट्स सजेशन, फास्ट ट्रांसफर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
4/5Image Source : PTI
सैमसंग के प्रीमियम Galaxy S और Galaxy Z सीरीज के डिवाइसेज Galaxy S25 Series, Galaxy S24 Series, Galaxy S23 और Galaxy S22 सीरीज के तीनों मॉडल्स के अलावा Galaxy S21 FE के लिए यह अपडेट जारी किया गया है। इसके अलावा Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 में यह अपडेट मिलेगा।
5/5Image Source : samsung
कंपनी ने इसके अलावा अपने बजट फोन Galaxy A, Galaxy M, Galaxy F सीरीज के 2025 और 2024 में लॉन्च होने वाले मॉडल्स के साथ-साथ Galaxy Tab A9 सीरीज, Galaxy Tab S10 सीरीज, Galaxy Tab S9 और Galaxy Tab S8 सीरीज के लिए इसे रोल आउट किया है।