लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A26 5G की कीमत आई सामने, सैमसंग जल्द करेगा बड़ा धमाल
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A26 5G की कीमत आई सामने, सैमसंग जल्द करेगा बड़ा धमाल
सैमसंग 2025 के शुरुआत तीन महीने में कई सारे स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy A26 की इंडियन प्राइस का खुलासा हो गया है।
Published : Mar 23, 2025 11:20 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 11:20 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग लगातार एक के बाद एक स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहा है। कंपनी मार्च के महीने में Galaxy A06 5G, Galaxy A26 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G को लॉन्च कर चुका है। हालांकि इन स्मार्टफोन्स में सिर्फ Galaxy A26 ही ऐसा फोन है जो बाजार में उपलब्ध नहीं है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के Galaxy A26 स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में कितनी कीमत होगी इसका खुलासा हो गया है। जल्द ही यह बाजार में एंट्री लेने वाला है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Samsung Galaxy A26 को लेकर लेटेस्ट लीक फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से आई है। टिप्स्टर के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं।
4/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो आपको डेली रूटीन लाइफ के कामों के साथ गेमिंग और मल्टी टास्किंग में भी परफॉर्मेंस देतो आप Galaxy A26 की तरफ स जा सकते हैं। इसके कंपनी बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में पेश करेगी।
5/7Image Source : फाइल फोटो
टिप्स्टर के मुताबिक Samsung Galaxy A26 को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 256GB वाले वेरिएंट को कंपनी भारतीय बाजार में करीब 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दे सकता है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।