Published : Oct 13, 2025 06:48 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 06:48 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Amazon पर चल रहे फेस्टिव सेल में आप सस्ते में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 10000 रुपये की कीमत में आपको कई ब्रांड के फोन मिल सकते हैं। Samsung Galaxy M05 को 6,249 रुपये में घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP डुअल AI कैमरा, 5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी फोन के साथ 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करती है।
2/5Image Source : Redmi
Redmi A4 को इस सेल में आप महज 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। रेडमी का यह फोन Qualcomm Snadpdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक में 50MP कैमरा दिया गया है।
3/5Image Source : POCO
POCO M7 5G को इस सेल में आप महज 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन भी दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5160mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है।
4/5Image Source : Realme
Realme C71 4G को इस सेल में आप महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा।
5/5Image Source : Lava
Lava Bold N1 Pro को इस सेल में आप महज 6,599 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। देसी ब्रांड का यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक में 50MP ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।