इन स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च हुआ Android 16 Beta, Google जल्द लॉन्च होगा स्टेबल वर्जन
इन स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च हुआ Android 16 Beta, Google जल्द लॉन्च होगा स्टेबल वर्जन
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Google की तरफ से कई सारे स्मार्टफोन्स के लिए Android 16 Beta 4 वर्जन को रोल आउट कर दिया गया है। गूगल ने इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स दिए हैं जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाले हैं।
Published : Apr 12, 2025 05:15 pm IST, Updated : Apr 17, 2025 01:03 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको जल्द ही स्मार्टफोन चलाने का एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल की तरफ से Android 16 Beta 4 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन पेश करेगी।
2/6Image Source : फाइल फोटो
टेक जायंट गूगल लंबे समय से नए एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहा है और इस पर नए नए फीचर्स को डेवलप किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से पहली बार नंबर 2024 से इसकी टेस्टिंग शुरू कई गई ती। अब लंबे इंतजार के बाद कई सारे स्मार्टफोन पर Android 16 Beta 4 को उपलब्ध करा दिया गया है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
गूगल ने जनवरी 2025 में अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन का पब्लिक बीटा अपडेट जारी किया गया था। उस समय कंपनी ने सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन में ही इसकी टेस्टिंग शुरू की थी। लेकिन अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी Android 16 beta की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
अब यूजर्स पिक्सल स्मार्टफोन के साथ-साथ शाओमी स्मार्टफोन्स और फिर वनप्लस के सेलेक्टेड स्मार्टफोन्स पर Android 16 Beta को इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल जल्द ही नए एंड्रॉयड वर्जन का इसका स्टेबल वर्जन लॉन्च करेगी।
5/6Image Source : फाइल फोटो
गूगल की तरफ से Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 7a, Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a स्मार्टफोन में आप Android 16 Beta 4 के फीचर्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।
6/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आपके Xiaomi 15, Xiaomi 14T Pro या फिर OnePlus 13 सीरीज का स्मार्टफोन है तो भी आप गूगल के नए एंड्रॉयड वर्जन के फीचर्स का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस अर्ली बिल्ड को खासतौर पर एडवांस्ड यूजर्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया है। अगर आप इस वर्जन को इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो बता दें कि इसमें कई तरह की खामियां हो सकती हैं।