Published : Dec 28, 2025 05:48 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 05:48 pm IST
1/6Image Source : Freepik
साल 2026 आने वाला है और इसके आने के साथ ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में बिल्कुल नए ट्रेंड्स भी देखे जाएंगे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है टेक ट्रेंड्स में बदलाव आता दिख रहा है। यहां हम जानेंगे कि साल 2026 में आने वाले टॉप टेक ट्रेंड्स कौन से हो सकते हैं और Zen z को ये कूल ट्रेंड्स कितने पसंद आएंगे।
2/6Image Source : Freepik
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशनः साल 2026 में AI सिर्फ एक टूल नहीं रहेगा बल्कि यह हमारे काम, फैसलों, बिज़नेस और रोजमर्रा के जीवन में गहराई से जुड़ जायेगी। खासकर AI-कोपाइलट, ऑटोमेशन और स्मार्ट वर्कफ्लो इसके मुख्य भाग होंगे। AI सिस्टम खुद फैसले ले सकेंगे और रोजमर्रा के कामों को ऑटोमैटिक रूप से करेंगे। इसके अलावा बिजनेस इंटेलिजेंस बहुत तेजी से बढ़ेगी।
3/6Image Source : Freepik
XR/AR/VR बदल देगा एक्सपीरीएंसः एक्सटेंडेड रियलटी (XR) जिसमें Augmented Reality (AR) और Virtual Reality (VR) आते हैं, ये 2026 में सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि शिक्षा, हेल्थकेयर, रिटेल, मीटिंग्स और ट्रेनिंग जैसे क्षेत्र भी इसमें कदम रख रहे हैं।
4/6Image Source : Freepik
5जी और 6जी कनेक्टिविटीः 5G पहले से तेज नेटवर्क दे रहा है और जैसे-जैसे 6G तकनीक विकसित होगी होलोग्राफिक कम्युनिकेशन, रियल-टाइम मशीन इंटरैक्शन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा मुमकिन होने लगेगा।
5/6Image Source : Freepik
स्पेशल कंप्यूटिंग या क्वांटम कंप्यूटिंग: क्वांटम कंप्यूटिंग वो तकनीक है जो पारंपरिक कंप्यूटर से कहीं तेज गति से समस्याओं को हल कर सकती है। खासतौर से ये ड्रग खोज, क्रिप्टोग्राफी और लॉजिस्टिक ऑप्टिमाइजेशन जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करेगी। इसका असर खास तौर पर शोध और विज्ञान में बड़े बदलाव के साथ नई औद्योगिक क्षमताओं के तौर पर देखा जाएगा।
6/6Image Source : Freepik
वियरेबल्स और स्मार्ट डिवाइस इवॉल्यूशनः हेल्थ, पैटर्न ट्रैकिंग और स्मार्ट फीचर्स वाले वियरेबल्स और IoT डिवाइसेज 2026 में और स्मार्ट, प्रेडिक्टिव और यूजर-सेंट्रिक होंगे। स्मार्ट रिंग्स, स्मार्ट ग्लासेस और स्मार्ट वॉचेज आदि बहुत ही सामान्य गैजेट्स के तौर पर देखे जाएंगे।