Ubon SP-38 Rockstar Review: हाउस पार्टी के लिए कम बजट में अच्छा स्पीकर, लंबी चलेगी बैटरी
Ubon SP-38 Rockstar Review: हाउस पार्टी के लिए कम बजट में अच्छा स्पीकर, लंबी चलेगी बैटरी
Ubon SP-38 Rockstar Review: लाइफस्टाइल ब्रांड और वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Ubon ने हाल ही में रॉकस्टार सीरीज का पार्टी स्पीकर SP-38 लॉन्च किया है। इस स्पीकर को हमने कुछ सप्ताह इस्तेमाल किया और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं।
Published : Jun 19, 2025 02:09 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 02:09 pm IST
1/5Image Source : India TV
Ubon SP-38 Rockstar Review: वियरेबल डिवाइसेज और स्पीकर्स बनाने वाली कंपनी Ubon ने हाल ही में Rockstar सीरीज में SP-38 पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। इस स्पीकर की कीमत 2,899 रुपये है। इस स्पीकर की खास बात यह है कि इसमें दो माइक्स लगाए जा सकते हैं। साथ ही, कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। हमने इस स्पीकर को कुछ सप्ताह इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं।
2/5Image Source : India TV
Ubon SP-38 वायरलेस स्पीकर के डिजाइन की बात करें तो इसमें 4 इंच के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इन दोनों स्पीकर्स का टोटल साउंड आउटपुट 30W है। इसके अलावा इस स्पीकर के साथ एक वायरलेस माइक मिलता है, जिसे आप ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एक और माइक लगाने के लिए पोर्ट मिल जाएगा। स्पीकर के साथ एक रिमोट आता है और ऊपर की तरफ इसे चार्ज करने से लेकर कंट्रोल करने वाले बटन मिलते हैं। वहीं, फ्रंट में एक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीकर के मोड, कनेक्टिविटी आदि की जानकरी मिलती है।
3/5Image Source : India TV
इस स्पीकर की खास बात यह है कि इसके दोनों आउटपुट हेड्स के साथ RGB बैक लाइट लगी है। यह बैकलाइट म्यूजिक प्ले करने के बाद जलने लगती है। यह लाइटिंग 5 अलग-अलग मोड्स के हिसाब से जलती है। आप पार्टी मूड के हिसाब से इसके मोड्स सेट कर सकते हैं। इसके अलावा इस पार्टी स्पीकर में आपको कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। इसे आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि के अलावा Aux केबल, USB पेन ड्राइव और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, यह FM रेडियो को भी सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : India TV
इस स्पीकर के साउंड आउटपुट की बात करें तो इसके लिए भी इसमें कई तरह के मोड्स मिलते हैं। आप अगर पार्टी सॉन्ग प्ले करते हैं तो इसमें आप हाई बेस वाले मोड को सेलेक्ट कर सकते हैं। वहीं, रोमांटिक सॉन्ग के लिए इसमें आप दूसरा मोड सेट कर सकते हैं। इसके दोनों स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी ठीक है। इसमें आपको न तो काफी लाउड म्यूजिक का एक्सपीरियंस होगा और न ही इससे कम आवाज आएगी। एक 15x15 स्कवायर फीट के कमरे के लिए यह पर्याप्त है।
5/5Image Source : India TV
इस स्पीकर में हमें जो सबसे अच्छी बात लगी वो ये कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे आप घंटों म्यूजिक प्ले के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये 7 से 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितना लाउड म्यूजिक प्ले करते हैं। इसके अलावा आप इस स्पीकर का इस्तेमाल Karaoke के लिए कर सकते हैं। इसके साथ दिया गया वायरलेस माइक काफी अच्छा है।