-
Image Source : Vivo India
Vivo ने अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन V70 Elite और Vivo V70 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन देखने में एक जैसे लगते हैं लेकिन इनकी कीमत में बड़ा अंतर है। आखिर एक जैसे दिखने वाले इन दोनों फोन में क्या अंतर है? आइए जानते हैं।
-
Image Source : Vivo India
वीवो के ये दोनों लेटेस्ट फोन 6.59 इंच के VM9 AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ये फोन IP68 + IP69 रेटेड हैं। फोन में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और ये Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करते हैं। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।
-
Image Source : Vivo India
कैमरे की बात करें तो Vivo V70 सीरीज के इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का सुपरटेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। ये फोन 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
-
Image Source : Vivo India
Vivo V70 Elite में Qulacomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इनमें LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
-
Image Source : Vivo India
Vivo V70 Elite को भारत में 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। वहीं, Vivo V70 को 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों फोन की सेल 26 फरवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और वीवो के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी।