Vivo X Fold 5 भारत में जल्द देने वाला है दस्तक, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Vivo X Fold 5 भारत में जल्द देने वाला है दस्तक, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ सालों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अगर आप एक नया फोल्डेबल फोन खरीदने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी वीवो जल्द ही बाजार में एक नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Published : May 10, 2025 09:18 pm IST, Updated : May 10, 2025 09:18 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन्स के लिए 2025 का साल काफी खास रहने वाला है। साल के शुरुआती 4 महीने में ही कई सारे फोन्स बाजार में लॉन्च हो चुके हैं और कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्चिंग को तैयार है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में हैं तो बता दें कि दिग्गज कंपनी वीवो जल्द बाजार में एक बड़ा धमाका करेगी।
2/6Image Source : फाइल फोटो
पिछले कुछ समय में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। ज्यादातर स्मार्टफोन्स मेकर कंपनियां फोल्डेबल फोन्स की तरफ फोकस कर रही हैं। इसी क्रम में दिग्गज कंपनी वीवो भी अपना फोल्डेबल फोन Vivo X Fold5 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo X Fold5 को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। अगर आप एक फोल्डेबल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लें। यह प्रीमियम फोन जल्द ही भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगा।
4/6Image Source : फाइल फोटो
फेमस टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक वीवो इस साल के अंत से पहले Vivo X Fold5 को भारत में लॉन्च कर सकता है। Vivo X Fold5 में 8.03 इंच की 2K रेजोल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें कंपनी ने आउटर साइड में 6.53 इंच की डिस्प्ले दे सकती है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo X Fold5 में दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। लीक्स की मानें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। आपको बता दें कि यह चिपसेट Vivo के Vivo Fold 3 Pro स्मार्टफोन्स में मिलते हैं। लीक्स के मुताबिक इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo X Fold5 में सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि इसमें तगड़ा कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। लीक्स की मानें तो इस फोल्डेबल फोन को ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फिलहाल वीवो की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स के मुताबिक इसे नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।