1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9020mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेंगे 12GB रैम, 50MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया 9020mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेंगे 12GB रैम, 50MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स

Published : May 25, 2026 03:09 pm IST,  Updated : May 25, 2026 03:09 pm IST
Vivo ने एक और दमदार फोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह दमदार फोन 9,020mAh की बैटरी के साथ आता है। Vivo Y600 Turbo को कंपनी ने फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया है। जल्द ही, फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।
1/5 Image Source : Vivo

Vivo Y600 Turbo को चीनी मार्केट में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2299 (लगभग 32,500 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः CNY 2599 (लगभग 36,500 रुपये) और CNY 2899 (लगभग 40,500 रुपये) है।
2/5 Image Source : Vivo

Vivo Y600 Turbo में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक की है।
3/5 Image Source : Vivo
Vivo Y600 Turbo में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक की है।
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वीवो का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इस फोन में 9,020mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
4/5 Image Source : Vivo

वीवो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटेड फीचर्स भी दिए गए हैं।
5/5 Image Source : Vivo

Advertisement