मामा गोविंदा से लेकर मामी सुनीता तक, बिदाई से पहले देखें आरती सिंह की परिवार संग अनदेखी तस्वीरें
मामा गोविंदा से लेकर मामी सुनीता तक, बिदाई से पहले देखें आरती सिंह की परिवार संग अनदेखी तस्वीरें
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह कल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में कल वो अपने मायके से विदा होकर ससुराल चली जाएंगी। तो आइए एक्ट्रेस की विदाई से पहले हम आपको उनके परिवार के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Apr 24, 2024 09:19 am IST, Updated : Apr 28, 2024 02:03 pm IST
1/8Image Source : x
गोविंदा की भांजी आरती सिंह कल 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। वहीं शादी से पहले एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंक्शन खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है।
2/8Image Source : x
बीते दिन आरती की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें उन्होंने पूरे परिवार के साथ खूब एंजाॅय किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। हालांकि अब तक किसी फंक्शन में आरती के मामा गोविंदा और मामी सुनिता नजर नहीं आए। लेकिन कहा जा रहा है दोनों आरती की शादी में जरूर शामिल होंगे।
3/8Image Source : x
बता दें कि आरती की बॉन्डिंग मामा गोविंदा के साथ बहुत अच्छी है, यहां तक की मामी सुनीता से भी उनको काफी लगाव है। ऐसे में आइए आरती के बिदाई से पहले आपको उनके मायके वालों संग कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं, जिसे शायद ही आपने देखा होगा।
4/8Image Source : x
इस तस्वीर में आरती अपनी पूरी फैमिली के साथ दिख रही हैं। ये तस्वीर काफी पुरानी है, जिसमें आरती को पहचानना थोड़ा मुश्किल है।
5/8Image Source : x
इस तस्वीर में आरती सिंह अपनी पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके मामा गोविंदा मामी सुनिता उनकी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ इस तस्वीर में आरती की कजिन रागिनी खन्ना भी दिखाई दे रही हैं। वहीं भाई कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी इस तस्वीर में हैप्पली पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
6/8Image Source : x
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं की आरती के अपने कजिन भाई यशवर्धन के साथ कितना अच्छा बॉन्ड दिख रहा है। वहीं कजिन रागिनी खन्ना भी आरती के बहुत करीब हैं।
7/8Image Source : x
भाई कृष्णा और भाभी कश्मीरा शाह की तो आरती सिंह जान हैं। दोनों ही आरती को बहुत प्यार करते हैं। इसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं।
8/8Image Source : x
आरती सिंह के मामा गोविंदा संग उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें। इसमें मामा-भांजी का बॉन्ड देखते ही बन रहा है।