15 घंटे सोने के बाद निया शर्मा के सामने खड़ी हुई अलग तरह की चुनौती, बोलीं- अब भी फैसला...!
15 घंटे सोने के बाद निया शर्मा के सामने खड़ी हुई अलग तरह की चुनौती, बोलीं- अब भी फैसला...!
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल में ही एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि वो 15 घंटे सोने के बाद भी उठने का मन नहीं बना पाई हैं।
Published : May 06, 2024 02:38 pm IST, Updated : May 06, 2024 02:38 pm IST
1/6Image Source : Instagram
एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आतीं, लेकिन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। निया शर्मा का जलवा अब भी कायम है। इतना ही नहीं निया शर्मा का स्टाइल और अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है।
2/6Image Source : Instagram
निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अपनी लाइफ की हर अपडेट सोसल मीजिया पर साझा करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक चुनौती का जिक्र किया है, जो उनके सामने आ रही है और वो फैसला नहीं कर पा रहीं कि क्या करें।
3/6Image Source : Instagram
15 घंटे की नींद लेने के बावजूद एक्ट्रेस निया शर्मा को बिस्तर से उठने में आलस आ रहा है। निया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनका केवल आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा है।
4/6Image Source : Instagram
निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा, '15 घंटे की नींद के बाद जाग रही हूं और अभी भी तय नहीं कर पा रही हूं कि बिस्तर छोड़ना है या नहीं।' निया ने 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थीं। अब वह 'सुहागन चुड़ैल' के साथ अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं।
5/6Image Source : Instagram
इससे पहले उन्हें शो 'नागिन' में देखा गया था। एक्ट्रेस निया शर्मा ने रियलिटी टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' और 'झलक दिखला जा' सीजन 10 जैसे शो में भी काम किया। निया की तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके स्टाइल को पसंद करती है।
6/6Image Source : Instagram
निया शर्मा टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो से पहली बार चर्चा में नजर आई थीं। उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया था, जो एक कैंसर विक्टिम थी। इस शो में क्रिस्टेल डिसूजा ने उनकी बहन का किरदार अदा किया था।