Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान के प्यार को लगी नजर, रूही बनेगी मां
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान के प्यार को लगी नजर, रूही बनेगी मां
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभीरा की शादी हो चुकी है। इसलिए रूही अब वह सब कुछ जला देती है जो उसे अरमान से उसे जोड़ता है। वहीं रोहित और रूही भी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
Published : Sep 29, 2024 07:57 pm IST, Updated : Sep 29, 2024 07:57 pm IST
1/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। वे अरमान और अभिरा का किरदार निभा रहे हैं। अपकमिंग ट्रैक में देखने को मिलेगा कि उन्हें एक साथ रहने के लिए परिवार से कितना संघर्ष करना पड़ता है। बहुत सारे ड्रामे के बाद अरमान और अभिरा ने एक-दूसरे से शादी कर ली, लेकिन फिर भी उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
2/6Image Source : X
विद्या ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया और अब अरमान बहुत चिंतित हैं। विद्या ने नवविवाहित जोड़े को यह कहते हुए श्राप भी दिया कि वे कभी खुश नहीं रहेंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में प्रशंसकों को गर्विता साधवानी द्वारा अभिनीत रूही का नया पक्ष देखने को मिला।
3/6Image Source : X
अपकमिंग एपिसोड में प्रशंसकों देखने को मिलेगा कि रूही, अरमान की सारी यादें जला देती है। मनीष गोयनका उसे फोन करता है और उससे पूछता है कि क्या सब कुछ ठीक है। अभिरा ने रूही से झूठ बुलवाया और दोनों ने अपने नाना को आश्वस्त किया कि सब कुछ ठीक है और वे बस शादी के बाद की रस्मों में व्यस्त हैं। रोहित जो अब रूही का पति है। वो उससे पूछता है कि उसका मन क्यों बदल गया।
4/6Image Source : X
इसके अलावा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमने अभिरा को अरमान के लिए खाना लाते देखा, लेकिन वह पहले ही सो गया है। वह खाना भी नहीं खाती क्योंकि वह अकेले खाना नहीं चाहती। अगली सुबह अभिरा-अरमान बाथरूम में रोमांस करते दिखाई देते हैं। हालांकि, अरमान तब अभिरा से बचना शुरू कर देता है। जब उसके दिमाग में विद्या के की बातें आ जाती गया है। वह अभिरा को रसोई में जाने और अपनी मां की मदद करने के लिए कहती है। अभिरा उसे अपनी समस्याएं उसके साथ साझा करने के लिए कहती है, लेकिन वह टाल देता है।
5/6Image Source : X
अरमान-अभिरा की शादी के बाद रूही पूरी तरह से बदल जाती है और वह अपने परिवार की खुशी के लिए सबकुछ छोड़ रोहित के साथ अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाने लगती है। रूही-रोहित अपने पहले बच्चे की प्लानिंग करते हुए भी नजर आने वाले हैं। वह अभिरा के साथ भी अच्छे से रहने लगेगी।
6/6Image Source : X
कावेरी फिर अभिरा को पोद्दार फर्म में शामिल होने के लिए कहती है, जिससे विद्या, संजय, रूही और अन्य लोग हैरान रह जाते हैं। संजय गुस्से में कहता है कि ऐसे क्यों कर रही हैं आप तो दादी सा कहती हैं कि मैं अरमान को घर से दूर नहीं रख सकती हूं।