Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा करेगी ऐसा कांड, अरमान से रूही तक के उड़ेंगे होश
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा करेगी ऐसा कांड, अरमान से रूही तक के उड़ेंगे होश
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड में दर्शकों को एक आश्चर्यजनक मोड़ देखने को मिलेगा, जब पूजा के दौरान अक्षरा का गाना 'ओ कान्हा अब तो मुरली की' बजने पर मनीष और रूही हैरान रह जाते हैं। वहीं अभिरा का सच जान सभी को झटका लगने वाला है।
Published : Aug 26, 2024 08:30 pm IST, Updated : Aug 26, 2024 08:30 pm IST
1/6Image Source : X
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने मनोरंजक ड्रामा से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर किए है। इन दिनों शो में रूही अपना प्यार पाने के लिए अभिरा और अरमान की शादी तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। रूही अपनी साजिशों से अभिरा और अरमान के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है।
2/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबकि कावेरी उनकी शादी की तैयारी में लगी हुई है। वहीं अभिरा एक बार फिर जाने अनजाने में कुछ ऐसा कर देगी कि रूही फिर उसपर गुस्सा हो जाएगी। हालांकि, मनीषा को रूही के प्लान के बारे में पता होता है। इसलिए वह अभिरा को उसे बचाने की कोशिश करता दिखाई देगा।
3/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड में, दर्शक एक आश्चर्यजनक मोड़ को देखने को मिलने वाला है, जब पूजा के दौरान अक्षरा का गाना 'ओ कान्हा अब तो मुरली की' बजता है तो मनीष और रूही चौंक जाते हैं। उस दौरान मनीष को लगता है कि अभिरा कहीं अक्षरा की बेटी तो नहीं है।
4/6Image Source : X
पोद्दार परिवार में जन्माष्टमी समारोह के दौरान ओ कान्हा अब तो मुरली की सुन रूही की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह अपनी मासी अक्षरा को याद करने लगती है। रूही आंसू भरी आंखों से अभिरा को देखती है क्योंकि वह इस बात से हैरान है कि उसे यह गीत कैसे पता है। अपनी मां की दुर्घटना के कारण अक्षरा के प्रति उसकी नाराजगी के बावजूद, रूही अपनी मासी से मिलना चाहती है।
5/6Image Source : X
इस बीच, एक महत्वपूर्ण मोड़ तब सामने आता है जब मनीष, स्वर्णा और सुरेखा के साथ पोद्दार हवेली में पहुंचता है। अक्षरा का भजन सुनकर वे चौंक जाते हैं और मनीष भावुक हो जाता है। माधव, मनीष और उसके परिवार को देखकर उनका गर्मजोशी से स्वागत करता है और उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देता है। हालांकि, मनीष का ध्यान अभिरा पर रहता है, जिसने भजन गाया था।
6/6Image Source : X
मनीष, अभीरा के पास जाकर उसे पूछता है कि उसने यह गीत कहां से सीखा है और अभिरा खुशी से बताती है कि उसने यह गाना अपनी मां से सीखा है। इस दौरान कई सवाल मनीष के मन में उठाते हैं कि क्या मनीष को पता चलेगा कि अभिरा अक्षरा की बेटी है।