Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान की शादी के बाद इस कपल का टूटेगा सात जन्म का रिश्ता
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान की शादी के बाद इस कपल का टूटेगा सात जन्म का रिश्ता
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में रोहित को रूही की शातिर प्लान और अरमान के लिए उसके छुपे प्यार के बारे में पता चलेगा। वहीं अरमान-अभिरा की शादी के बाद रोहित-रूही का तलाक होते दिखाई देगा। आगे पढ़ें कि आगे क्या होता है!
Published : Sep 21, 2024 08:19 pm IST, Updated : Sep 21, 2024 08:19 pm IST
1/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। यह शो फिलहाल अभिरा और अरमान की शादी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। जहां रूही दोनों को अलग करने के चक्कर में न घर का न घाट की रहती है। अरमान-अभिरा की शादी के बाद रोहित और रूही का तलाक होते दिखाई देने वाला है। आगे पढ़ें कि आगे क्या होता है!
2/8Image Source : Instagram
अरमान-अभिरा की शादी से पोद्दार परिवार के कुछ लोग खुश नहीं हैं तो वहीं कुछ उनकी शादी का जश्न मानने में लगे हुए हैं। वहीं रूही उनकी शादी के बिलकुल खिलाफ है क्योंकि वह अरमान से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। रूही, अरमान और अभिरा की शादी को बर्बाद करने के लिए एक शातिर योजना तैयार करती है।
3/8Image Source : X
अब, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि रूही अपने जेठ अरमान को उससे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करती है और उसे धमकी देती है कि अगर वह सहमत नहीं हुआ तो वह खुद को नुकसान पहुंचाएगी। रूही, अरमान को परेशान करते दिखाई देते हैं और उसे कहती है कि वह उससे शादी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
4/8Image Source : Instagram
इस बारे में जानने के बाद रोहित (रोमित राज) रूही का बहुत अपमान करता है और उसे पोद्दार के घर से बाहर निकाल देता है। दर्शक अरमान और अभिरा की शादी को बर्बाद करने की रूही की साजिशों को देखेंगे, लेकिन रोहित रूही के असली इरादों को उजागर कर देगा।
5/8Image Source : Instagram
रोहित, रूही को शादी स्थल के बाहर अरमान से मिलते हुए और रूही की मास्टर प्लान को समझते हुए भी देखेगा। रोहित को एहसास होगा कि रूही उससे प्यार नहीं करती और उसके मन में अरमान के लिए भावनाएं हैं। यह खुलासा रोहित को चौंका देगा और इस तरह वह रूही को पोद्दार के घर से निकालने का फैसला करेगा।
6/8Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा शादी के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि, विद्या उनकी शादी को लेकर असंतुष्टि जाहिर करती है और अरमान को शादी के लिए आशीर्वाद नहीं देने का फैसला करती है। इस बीच, रूही बिल्कुल अभिरा की तरह कपड़े पहनती है।
7/8Image Source : Instagram
रूही दुल्हन की तरह तैयार होती है और अभिरा-अरमान की शादी को बर्बाद करने की योजना बनाती है। रूही एक मंदिर जाती है और अपनी शादी की तैयारी करती है। वह अपने जीवन के प्यार अरमान से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जाने का फैसला करती है।
8/8Image Source : X
हाल ही के एपिसोड में, यह भी देखा गया कि मनीष को अभिरा के अक्षरा की बेटी होने की सच्चाई का पता चलता है। इस अहसास के बाद मनीष, अभिरा की शादी की सारी जिम्मेदारी लेने और अपने सभी कर्तव्यों को पूरा करने का फैसला करता है। वह कुछ समय के लिए सच्चाई को छिपाने और सही समय पर इसे उजागर करने का फैसला करता है।