Published : Sep 26, 2024 07:09 pm IST, Updated : Sep 26, 2024 07:09 pm IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान और अभिरा को घर से बाहर निकाल देती है। वहीं अकेले में वो रोते दिखाई देती है, जिसके बाद सभी लोग दोनों को रोक ने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। विद्या अपने बेटे अरमान का अंतिम संस्कार करते दिखाई देती है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा परेशान हो जाती है और मनीषा उसे समझाती है कि उसे और अरमान को जो बोला गया है उससे लेकर वो ज्यादा न सोचे। मनीषा, अभिरा को परेशान न होने के लिए कहती है और कहती है कि वह अरमान के साथ अच्छे से रहे। स्वर्णा भी मनीष को अपनी चिंता व्यक्त करती है।
3/7Image Source : X
स्वर्णा, मनीष से कहती है कि अभिरा और रूही के एक ही छत के नीचे रहने वाले हैं और अभी जो स्थिति उसे दोनों का रिश्ता खराब हो जाएगा। ऐसे में वह अपनी पत्नी को समझता है कि ऐसा कुछ नहीं सब ठीक हो जाएगा और वो दोनों साथ में रहेंगी। ऐसे में वह दोनों की लाइफ के बारे में सोचने लग जाती है।
4/7Image Source : X
स्वर्णा कहती है कि रूही और अभिरा के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं और वे एक दूसरे के साथ शांति से कैसे रह पाएंगी। मनीष, स्वर्णा से चिंता न करने के लिए कहती है और समझाता है कि कैसे सब कुछ ठीक हो जाएगा और रूही और अभिरा अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे। अभिरा परेशान है, उसे मनीष का फोन आता है। मनीष अभिरा से पूछता है कि उसका गृहप्रवेश समारोह कैसा रहा और उससे पूछता है कि क्या विद्या ने कुछ बोला।
5/7Image Source : X
विद्या नाराज हो जाती है और दरवाजा नहीं खोलती है। अरमान टूट जाता है क्योंकि वह विद्या से मिलना चाहता है। वह विद्या से बात करने के लिए विनती करता है। विद्या दरवाजा खोलती है। अरमान उसके पैर पकड़ता है और रोता है। वह विद्या से अनुरोध करता है कि वह उसे अपना सौतेला बेटा न कहे। अरमान के लगातार विनती करने के बाद, विद्या उसे माफ कर देती है, लेकिन शर्त भी रखती है।
6/7Image Source : X
विद्या अपनी शर्त बताती है। वह अरमान से कहती है कि उसने उसे माफ कर दिया है, लेकिन उसे अभिरा के साथ पोद्दार हाउस छोड़ना होगा। विद्या, अरमान को याद दिलाती है कि कैसे उसने सालों पहले एक भी सवाल पूछे बिना उसे अपना बेटा बना लिया था। वह अरमान से कहता है कि उसे भी बिना कोई सवाल पूछे अभिरा के साथ घर छोड़ना होगा।
7/7Image Source : X
अरमान और अभिरा के पोद्दार हाउस से बाहर जाते ही दूसरे दिन विद्या ऐसा फैसला लेती है, जिसके बारे में जानकार सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। विद्या, अरमान का अंतिम संस्कार करने का फैसला करती है, जिसके बारे में जानकार घर वाले भी हैरान रह जाते हैं।