Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा की रोमांटिक डेट देख झूम उठे फैंस, वायरल हुई तस्वीरें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा की रोमांटिक डेट देख झूम उठे फैंस, वायरल हुई तस्वीरें
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अरमान और अभिरा के ड्रीमी फोटोशूट ने सभी प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। उनकी केमिस्ट्री बेमिसाल दिख रही है। वहीं ये सब देख रूही को बहुत जलन होने वाली है।
Published : Jul 26, 2024 12:04 pm IST, Updated : Jul 26, 2024 12:04 pm IST
1/6Image Source : Instagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन दिनों शानदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। रोहित की वापसी से पोद्दार परिवार में मचे ड्रामे के बीच अरमान और अभिरा कुछ खुशियों के पल चुराने की कोशिश करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं दादी सा अरमान की जिंदगी को दुखों से भरने में लगी हुई हैं।
2/6Image Source : Instagram
दादी सा अरमान को जितना हो सके उतना दुख पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उसने रोहित को ऑफिस में अरमान का केबिन और यहां तक कि उसके सारे क्लाइंट भी दे दिए। अरमान के पास अब कुछ नहीं बचा है और उसे लगता है कि दादी सा उसे ऑफिस से बाहर निकालना चाहती हैं। लेकिन फिर अभिरा जो उसे खुश करने की कोशिश कर रही है वो उसको समझती है।
3/6Image Source : Instagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। विद्या ने अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) के लिए कुछ खास किया। उन्होंने उनके लिए एक फोटोग्राफर को फोटोशूट करने के लिए बुलाया क्योंकि उन्हें ये मौका उनकी शादी में नहीं मिला था।
4/6Image Source : Instagram
हालांकि, उन्होंने एक पुराने फोटोग्राफर को बुलाया जिनकी तकनीक 90 के दशक से आगे नहीं बढ़ी है। वह दोनों का बहुत ही मजेदार फोटोशूट करते हैं। बाद में, हम देखते हैं कि अरमान-अभिरा के लिए एक स्पेशल डेट होस्ट करता है और कैंडिड फोटोशूट करवाते हैं।
5/6Image Source : Instagram
अभिरा-अरमान के सभी रोमांटिक पल देख रूही को जलन होने लगती है और उनके रिश्ते पर नजर लगा देती है। फैन्स को इस कपल की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही हैं और दिल को छू लेने वाली ये तस्वीरें आपके भी चेहरे पर मुस्कान ला देगी।
6/6Image Source : Instagram
बेशक, रूही ने अभिमान के इस पल में और ड्रामा जोड़ दिया। उसने उन्हें रोमांस करते हुए देख उदास चेहरा बनाती है। अरमान ने उसे नहीं देखा, लेकिन अभिरा देख लेती है और परेशान हो जाती है, लेकिन सबको खुश करने के लिए अपना ध्यान दूसरी ओर कर लेती है।