Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रोहित-अरमान बने सौतेले भाई, क्या अपने सुहाग को बचा पाएगी अभिरा?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रोहित-अरमान बने सौतेले भाई, क्या अपने सुहाग को बचा पाएगी अभिरा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम रोहित को अरमान का अपमान करते और उसे दूर धकेलते हुए देखेंगे। वह अरमान को 'सौतेला' बुलाएंगे। अब कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट आने वाले हैं।
Published : Jul 20, 2024 12:21 pm IST, Updated : Jul 20, 2024 12:21 pm IST
1/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी चार्ट पर कमाल के नंबर हासिल कर रहा है। शो में हाल ही में आए ट्विस्ट और टर्न लोगों को पसंद आ रहे हैं। हम सभी अभिरा और अरमान के पुनर्मिलन का इंतजार कर रहे थे।
2/8Image Source : X
आखिरकार अभिरा-अरमान का मिलन हो गया, लेकिन दादी सा घर छोड़कर चली जाती हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ता है और वह फिर से घर आती है। इस सब के बीच, रोहित की फिर से हैरान कर देने वाली वापसी होती है। हमें देखने को मिलेगा कि रूही और मनीष रोहित को बचाते हैं। बता दें कि उसका एक्सिडेंट हो जाता है इसलिए वे उसे अस्पताल ले के बाद पोद्दार हाउस लेकर आते है।
3/8Image Source : X
रोहित को देखकर अरमान, विद्या, दादी सा और घर के बाकी लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं रोहित को जिंदा देख सभी खुश होते दिखाई देते हैं। हालांकि, राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा, रोहित से मिलने का फैसला करेगी और इसलिए खिड़की से उसके कमरे में एंट्री करते दिखाई देगी।
4/8Image Source : X
वह उससे बात करेगी और अचानक उसके हाथ हिलते हुए देखेगी। वह माधव और मनोज को इसके बारे में बताएगी जो पूरे परिवार को बुलाएंगे। अभिरा पर्दे के पीछे छिप जाएगी क्योंकि उसे घर में एंट्री करने की अनुमति नहीं है। सभी रोहित से मिलेंगे। वहीं अरमान अपने भाई को देख इमोशनल हो जाएगा।
5/8Image Source : X
हालांकि, रोहित अरमान को दूर धकेल देगा क्योंकि वह उससे नाराज है। रोहित कहेगा कि अरमान ने उसे धोखा दिया और उसकी पत्नी रूही से शादी करने के लिए अपने भाई से सच छूपाया है। बाद में, हम देखेंगे कि रोहित गार्डन एरिया में बैठ जाएगा और अरमान माफी मांगने के लिए अपने घुटनों पर गिर जाएगा।
6/8Image Source : X
रोहित एक बार फिर उसे दूर धकेल देगा और उसे घर का 'सौतेला' बेटा कहेगा। वह कहेगा कि उसे अरमान की वजह से घर छोड़ना पड़ा। रोहित, अरमान को बहुत चोट पहुंचाएगा और हम देखेंगे कि अभिरा पूरे समय अरमान के साथ खड़ी रहती है। वह अरमान पर रूही को दूर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाएगा।
7/8Image Source : X
अभिरा की जिंदगी में रोहित उसकी खुशी की वजह बनाने वाला है। अभिरा पोद्दार हाउस के बाहर रहती है, लेकिन अब रोहित उसे किसी भी तरह पोद्दार हाउस में ले जाएगा। वह दादी सा को मना लेगा।
8/8Image Source : X
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा दोनों भाई को फिर से मिला पाएगी और क्या वह रोहित को अरमान की स्थिति समझा पाएगी। रोहित पोद्दार की भूमिका अब रोमित राज निभा रहे हैं। इससे पहले शिवम खजूरिया ने यह भूमिका निभाई थी।