Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रूही होगी हादसे का शिकार, मां की वसीयत से अभिरा होगी अमीर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रूही होगी हादसे का शिकार, मां की वसीयत से अभिरा होगी अमीर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान का रिश्ता दिन ब दिन बदतर होते जा रहा है क्योंकि रूही के साथ दुर्घटना होने के बाद विद्या और अन्य लोग भी अभिरा को दोषी ठहराएंगे। वहीं मनीष, अभिरा के नाम उसकी मां की आधी प्रॉपर्टी करने का फैसला करता है।
Published : Oct 04, 2024 11:29 am IST, Updated : Oct 04, 2024 11:29 am IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान का रिश्ता दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी लाइफ में रोज नई मुसीबत दस्तक दे रही है। वहीं अभिरा की जल्द ही किस्मत चमकने वाली है और प्रेग्नेंसी के पहले रूही हादसे का शिकार होगी।
2/7Image Source : X
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने हाल ही में तीन महीने का लीप लिया है। जिसके बाद, कहानी में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसा ही एक बदलाव जिसने दर्शकों को चौंका दिया। वह था अभिरा और रूही की नजदीकियां और दुश्मनी के बाद दोस्ती। अब दर्शकों कहानी में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है क्योंकि रूही का एक्सीडेंट हो जाएगा और घरवाले अभिरा को दोषी ठहराएंगे।
3/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हालिया एपिसोड में हमने देखा कि अभिरा, विद्या के जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त है। रूही और रोहित उसे जश्न मनाने का प्लान बनाने के लिए कहते हैं, जबकि अरमान उसे रोकने की कोशिश करता है। इस खास दिन पर अभिरा और अरमान को छोड़कर सभी लोग जश्न में शामिल होते हैं। हालांकि, विद्या को पता चल जाएगा कि ये सब कुछ अभिरा ने किया है और वह फिर से उन दोनों का अपमान करेगी।
4/7Image Source : X
वह यह भी कहती नजर आने वाली है कि उसका केवल एक बेटा और बहू है, जिनका नाम रोहित और रूही है। यह सुनकर अरमान अभिरा पर गुस्सा हो जाएगा और उससे कहेगा कि उसने विद्या का खास दिन बर्बाद कर दिया है। वह पार्टी से बाहर निकल जाएगा और अभिरा उसके पीछे भागेगी। रूही भी उनके पीछे-पीछे बाहर चली जाएगी और उसी दौरान अभिरा की कार से रूही टकरा कर गिर जाएगी।
5/7Image Source : X
अरमान कार में बैठकर चला जाएगा। हालांकि अभिरा उसे रोकने की कोशिश करेगी। बुरा महसूस करते हुए अभिरा भी कार लेकर अरमान का पीछा करेगी, लेकिन जैसे ही वह कार को पीछे ले जाती है तो वह देखती है कि कार के पीछे रूही बेहोश पड़ी है। वह उसका नाम चिल्लाएगी और सभी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो जाएंगे। विद्या दुर्घटना के लिए अभिरा को दोषी ठहराएगी।
6/7Image Source : X
डॉक्टर पोद्दार परिवार को खुशखबरी देते हैं कि रूही मां बनाने वाली है। वह सभी को बताएगी कि अभिरा ने उसे नहीं मारा है। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा ये खबर सुनने के बाद खुद को कैसे संभालते हैं। यह पहले ही पता चल चुका है कि अरमान-अभिरा को चोट पहुंचाना बंद करने का फैसला करेगा क्योंकि उसे एहसास होगा कि उसके लिए रूही को मां बनाता देखना कितना मुश्किल होने वाला है। क्या अभिमान की कहानी खत्म हो जाएगी?
7/7Image Source : X
लीप के बाद अरमान और अभिरा अपने रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखाई देने वाले हैं क्योंकि वह लंबे समय से विद्या की नाराजगी से परेशान है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा के नाम मनीष आधी प्रॉपर्टी करने का फैसला करते दिखाई देने वाला है जो उसकी मां अक्षरा के मौत के बाद उसे मिलेगी। वहीं ये बात फूफा सा को पता चल जाएगी और वो रूही को भड़काने की कोशिश करेगा।