घर के आंगन में ही उतर गया विशालकाय हॉट एयर बलून, देखें तस्वीरें
घर के आंगन में ही उतर गया विशालकाय हॉट एयर बलून, देखें तस्वीरें
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब एक विशाल हॉट एयर बलून को एक घर के आंगन में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। चलिए आपको इस घटना की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Apr 21, 2026 04:10 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 04:10 pm IST
1/5Image Source : ap
दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक हॉट एयर बलून को आपात स्थिति में एक घर के परिसर में उतारना पड़ा। बलून में 13 लोग सवार थे। विशाल हॉट एयर बलून में पायलट और यात्री सवार थे। गनीमत रही कि यह विशाल बलून टेमेकुला के एक घर की संकरी घास वाली पट्टी पर बिल्कुल सही तरीके से उतारने में कामयाब रहा।
2/5Image Source : ap
घर के मालिक हंटर पेरिन के मुताबिक उन्हें इन मेहमानों के आने की सूचना तब मिली जब एक पड़ोसी ने इसकी जानकारी दी। पेरिन ने बताया, "मैंने स्लाइडिंग कांच का दरवाजा खोला और पाया कि मेरे घर के आंगन में 13 लोगों से भरी एक टोकरी है!" उन्होंने कहा, "पायलट बहुत माहिर था। बलून ना तो किसी चीज से टकराया, ना ही कोई घायल हुआ।"
3/5Image Source : ap
ब्रियाना अवालोस, जो अपने पति के साथ शादी की 10वीं सालगिरह मनाने के लिए बलून पर सवार हुई थीं, ने बताया कि पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि कम ईंधन और कमजोर हवाओं के कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ेगी।
4/5Image Source : ap
बलून की यह कोई पूर्व निर्धारित लैंडिंग नहीं थी, बल्कि मौसम की वजह से लिया गया एक आपातकालीन फैसला था। बलून में सवार यात्रियों के मुताबिक, आसमान में हवा का दबाव अचानक बहुत कम हो गया था, जिससे बलून को दिशा देने में मुश्किल आ रही थी। बलून का फ्यूल भी लगभग खत्म होने वाला था।
5/5Image Source : ap
पायलट ने पहले बलून को पास की एक सड़क पर उतारने की कोशिश की, लेकिन वहां बिजली के तारों और ट्रैफिक के कारण हादसा होने का डर था। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने बलून को हंटर पेरिन के बड़े और खुले आंगन में उतारने का सुरक्षित फैसला लिया जो सही साबित हुआ।