चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजे 3 नए Astronauts, देखें तस्वीरें
चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजे 3 नए Astronauts, देखें तस्वीरें
चीन दुनिया का एक ऐसा देश है जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन है। इस अंतरिक्ष स्टेशन पर चीन ने अपने तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा है। ये अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में कई तरह के प्रयोग करेंगे।
Published : Apr 24, 2025 05:59 pm IST, Updated : Apr 24, 2025 05:59 pm IST
1/5Image Source : ap
चीन ने तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को अपने स्पेस स्टेशन भेजा है, जो वहां बीते छह महीने से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे। सरकारी टेलीविजन सीजीटीएन पर अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पर भेजे जाने का सीधा प्रसारण किया गया।
2/5Image Source : ap
चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शेनझोउ-20 यान यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी सवार हैं।
3/5Image Source : ap
चालक दल को इस वर्ष अक्टूबर के अंत में उत्तरी चीन के डोंगफेंग लैंडिंग स्थल पर वापस लौटना है। नए चालक दल के सदस्यों के स्टेशन में प्रवेश करने के बाद, अन्य तीन सदस्यों के 29 अप्रैल को पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।
4/5Image Source : ap
चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (CMSA) के प्रवक्ता लिन जिकियांग ने मीडिया को बताया कि चालक दल ‘जेब्राफिश’, ‘प्लैनेरियन’ और ‘स्ट्रेप्टोमाइस’ से जुड़े नए जीव विज्ञान प्रयोग करेगा। लिन ने कहा कि चीन ‘प्लैनेरियन’ के पुनर्जनन के संबंध में पहली बार अंतरिक्ष में अनुसंधान करेगा।
5/5Image Source : ap
‘प्लैनेरियन’ एक नया जीव है जिसे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर लाया गया है। यह अंगों को पुनः विकसित करने की असाधारण क्षमता के लिए जाना जाता है। लिन ने कहा कि यह अनुसंधान व्यक्तिगत स्तर पर पुनर्जनन के मूलभूत तंत्रों के बारे में हमारी समझ को बढ़ाएगा।