दुनिया के इस ताकतवर नेता ने जिंदगी भर नहीं किया 'ब्रश', शेर से करता था तुलना
दुनिया के इस ताकतवर नेता ने जिंदगी भर नहीं किया 'ब्रश', शेर से करता था तुलना
दुनिया में कई ऐसे नेता थे जिनकी अजीबो-गरीब आदतें दुनियाभर में मशहूर थी। आज हम बात करेंगे चीन के सबसे ताकतवर नेता के बारे में जिसने जिंदगी भर कभी अपने दांतों में 'ब्रश' नहीं किया।
Published : Sep 10, 2025 12:19 pm IST, Updated : Sep 10, 2025 12:19 pm IST
1/9Image Source : AP
दुनिया में कई ऐसे नेता थे जिनकी अजीबोगरीब आदतें दुनियाभर में मशहूर थी। आज हम बात करेंगे चीन के सबसे ताकतवर नेता के बारे में जिसने जिंदगी भर कभी अपने दांतों में 'ब्रश' नहीं किया।
2/9Image Source : PEXELS
आज के दौर में लोग अपने हाइजीन को लेकर काफी सजग हो गए हैं। हाथ के हाइजीन से लेकर ओरल यानी मुंह के हाइजीन तक की चर्चा होती रहती है।
3/9Image Source : PEXELS
डॉक्टर्स भी आजकल लोगों को दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। हालांकि, चीन के नेता माओ ब्रश न करने के लिए मशहूर थे।
4/9Image Source : AP
माओ त्से तुंग का जन्म 26 दिसंबर 1893 को चीन के हूनान में हुआ था। माओ क्रांतिकारी गतिविधियों में जुड़ गए और कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाया।
5/9Image Source : AP
माओ ने साल 1949 में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापनी की थी। उन्होंने 1976 तक चीन का नेतृत्व किया था। उनकी विचारधारा को माओवाद के नाम से जाना जाता है।
6/9Image Source : AP
डाक्टर ने 'द प्राइवेट लाइफ़ ऑफ़ चेयरमेन माओ' में बताया है कि माओ ने कभी अपने जीवन में ब्रश या दातुन नहीं किया।
7/9Image Source : AP
माओ रोज सुबह उठकर दातों को साफ करने के लिए चाय का कुल्ला करते थे। एक समय ऐसा आया था जब उनके दांत हरे दिखने लगे थे।
8/9Image Source : PEXELS
एक बार माओ के डॉक्टर उन्हें ब्रश करने के बारे में कहा था। इस पर माओ ने जवाब दिया था कि "शेर कभी अपने दांतों को साफ नहीं करता, तब भी उसके दांत इतने नुकीले क्यों होते हैं?"
9/9Image Source : AP
जानकारी के मुताबिक, जीवन के आखिरी समय में माओ के दांत हरे हो चुके थे और उनके मसूड़ों में मवाद भर गया था। माओ की मौत बीजिंग में 9 सितंबर 1976 को हुई।