नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। चलिए आपको तस्वीरें दिखाते हैं जिससे आप नेपाल में हुई तबाही का अंदाजा लगा सकते हैं।
Published : Jul 21, 2025 02:46 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 02:46 pm IST
1/5Image Source : ap
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 11 राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ ने यहां तबाही मचा दी है।
2/5Image Source : ap
जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 21 जुलाई तक देशभर में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर, नेपाल के स्वतंत्र विद्युत उत्पादक संघ ने सभी जल विद्युत परियोजनाओं से संभावित मानवीय एवं भौतिक नुकसान को न्यूनतम करने के लिए हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है।
3/5Image Source : ap
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रमुख नदियों के पास रहने वाले लोगों को सावधान रहने, खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने और घरों में ही रहने की सलाह दी है। मौसम प्रणाली पूर्वी नेपाल से सक्रिय होकर पश्चिमी नेपाल की ओर बढ़ेगी।
4/5Image Source : ap
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के एक बयान में कहा गया है कि पूर्वी नेपाल में कोसी, तमोर, अरुण, तमाकोसी, दूधकोसी, कंकई नदियों के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक या उससे अधिक हो सकता है।
5/5Image Source : ap
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बागमती नदी की बाढ़ से काठमांडू घाटी और उसके निचले इलाकों पर असर पड़ने की आशंका है। पश्चिमी नेपाल में महाकाली और उसके निचले इलाकों में भी बाढ़ आने की आशंका है।