1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. तस्वीरों में देखें फ्रांस का वो म्यूजियम जहां चोरों ने मचाया आतंक, उड़ा ले गए बेशकीमती गहने

तस्वीरों में देखें फ्रांस का वो म्यूजियम जहां चोरों ने मचाया आतंक, उड़ा ले गए बेशकीमती गहने

Published : Oct 20, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 01:54 pm IST
दुनिया के सबसे चर्चित लूव्र संग्रहालय से चोर बेशकीमती नेपोलियन गहने चुराकर फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चोर बास्केट लिफ्ट के जरिए गैलेरी में पहुंचे थे जबकि गलियारों में पर्यटकों की भीड़ थी। यह हाल के दिनों में संग्रहालयों में हुई सबसे बड़ी चोरियों में से एक है।
1/5 Image Source : ap

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब लूव्र के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की कमी की शिकायत की है। संस्कृति मंत्री रचिदा दाती के अनुसार, एक वस्तु बाद में संग्रहालय के बाहर मिली। फ्रांसीसी दैनिक ले पेरिसियन ने बताया कि यह नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजनी का पन्ना-जड़ित मुकुट था जो दीवारों के ठीक बाहर टूटी हुई अवस्था में बरामद हुआ।
2/5 Image Source : ap

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि चोर बास्केट लिफ्ट के जरिए बाहर से अंदर घुसे थे। ले पेरिसियन के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि चोर नदी के किनारे वाले हिस्से से आए, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। हॉल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सामान चढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
3/5 Image Source : ap

माना जा रहा है कि चोरों ने नेपोलियन और महारानी से संबंधित 23 वस्तुओं के संग्रह से 9 वस्तुएं चुराईं और मोटरसाइकिल से भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं तथा वे गैलरी तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल की गई बास्केट लिफ्ट का निरीक्षण भी कर रहे हैं और साथ ही संग्रहालय खुलने के समय वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ले पेरिसियन के अनुसार कि चोरों की संख्या 4 थी।
4/5 Image Source : ap

लूव्र संग्रहालय में चोरी और डकैती के प्रयासों का एक लंबा इतिहास रहा है। वर्ष 1911 में हुई घटना में मोनालिसा की पेंटिंग फ्रेम से गायब हो गई थी, जिसे विन्सेन्जो पेरुगिया नामक एक पूर्व कर्मचारी ने चुरा लिया था, जो संग्रहालय के अंदर छिप गया और पेंटिंग अपने कोट के नीचे छिपाकर बाहर निकल गया। पेंटिंग 2 साल बाद फ्लोरेंस में बरामद की गई थी। इस घटना ने लियोनार्डो दा विंची के चित्र को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति बनाने में मदद की। लूव्र में मेसोपोटामिया, मिस्र से लेकर दुनिया भर की प्राचीन वस्तुओं, मूर्तिकला और चित्रकला की 33,000 से अधिक कृतियां प्रदर्शित हैं।
5/5 Image Source : ap

Advertisement