क्या होती है आतंकवाद की मानवीय कीमत? अमेरिका में भारतीय दूतावास की विशेष प्रदर्शनी
क्या होती है आतंकवाद की मानवीय कीमत? अमेरिका में भारतीय दूतावास की विशेष प्रदर्शनी
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कैपिटल में ‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ प्रदर्शनी आयोजित की। पहलगाम हमले की बरसी पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों ने भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और भारत-अमेरिका सहयोग का संदेश दिया।
Published : Apr 23, 2026 05:43 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 07:01 pm IST
1/14Image Source : Reporter's Input
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने 22 अप्रैल 2026 को कैपिटल हिल स्थित कैनन कॉकस रूम में 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया।
2/14Image Source : Reporter's Input
बता दें कि यह प्रदर्शनी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की पहली बरसी पर आयोजित की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक घटना का असर आज भी लोगों के दिलों में महसूस किया जा रहा है। तस्वीर में हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के रैंकिंग मेंबर रिप्रेजेंटेटिव जेमी रास्किन के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा।
3/14Image Source : Reporter's Input
प्रदर्शनी में इंटरैक्टिव डिस्प्ले, वीडियो और पीड़ितों के परिवारों की आपबीती के जरिए यह दिखाया गया कि आतंकवाद का असर सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह व्यक्तियों, परिवारों और पूरे समाज को गहराई से प्रभावित करता है। तस्वीर में रिप्रेजेंटेटिव डेव टेलर हैं।
4/14Image Source : Reporter's Input
यह आयोजन पीड़ितों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की एक अपील के तौर पर भी था। तस्वीर में हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी की अध्यक्ष रिप्रेजेंटेटिव जूली जॉनसन।
5/14Image Source : Reporter's Input
यह कार्यक्रम भारतीय दूतावास द्वारा कैपिटल हिल पर आयोजित सबसे बड़े आयोजनों में से एक रहा। तस्वीर में रिप्रेजेंटेटिव जोनाथन जैक्सन नजर आ रहे हैं।
6/14Image Source : Reporter's Input
इसमें अमेरिका की कांग्रेस के 19 सांसदों ने हिस्सा लिया, जो अलग-अलग राजनीतिक दलों से थे। तस्वीर में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रिप्रेजेंटेटिव रो खन्ना दिख रहे हैं।
7/14Image Source : Reporter's Input
इस आयोजन में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रिप्रेजेंटेटिव रिच मैककॉर्मिक भी शामिल हुए।
8/14Image Source : Reporter's Input
इसके अलावा 60 से ज्यादा कांग्रेस कार्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विदेशी मामलों, खुफिया, सशस्त्र सेवाओं, न्यायपालिका और होमलैंड सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख समितियों के सदस्य शामिल हुए। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी से रिप्रेजेंटेटिव ब्रैड हरमन भी आयोजन में नजर आए।
9/14Image Source : Reporter's Input
कार्यक्रम में विदेशी मामलों, खुफिया, सशस्त्र सेवाओं, न्यायपालिका और होमलैंड सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख समितियों के सदस्य शामिल हुए। रिप्रेजेंटेटिव रिच मैककॉर्मिक ने भी आयोजन में हिस्सा लिया।
10/14Image Source : Reporter's Input
इस आयोजन में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय मूल के लोग, छात्र, मीडिया प्रतिनिधि और थिंक टैंक के सदस्य भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद की कड़ी निंदा की। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के रिप्रेजेंटेटिव ब्रैड श्नाइडर ने भी आयोजन में हिस्सा लिया।
11/14Image Source : Reporter's Input
अपने संबोधन में भारत के अमेरिका में राजदूत विनय क्वात्रा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। रिप्रेजेंटेटिव रिची टोरेस भी प्रदर्शनी में नजर आए।
12/14Image Source : Reporter's Input
राजदूत विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी दोहराया कि 'भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।' आयोजन में हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की चेयरवुमन रिप्रेजेंटेटिव लिसा मैकक्लेन।
13/14Image Source : Reporter's Input
अमेरिकी सांसदों ने भी भारत के साथ एकजुटता जताई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सीनेटर क्रिस कून्स भी प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे।
14/14Image Source : Reporter's Input
कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी न सिर्फ एक श्रद्धांजलि थी, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश देने का प्रयास भी था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों को मिलकर आगे आना होगा। रिप्रेजेंटेटिव एप्रिल मैकक्लेन भी प्रदर्शनी में शामिल हुईं।