1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. केन्या में भूस्खलन ने मचाई तबाही, तस्वीरों में देखें तबाही का खौफनाक मंजर

केन्या में भूस्खलन ने मचाई तबाही, तस्वीरों में देखें तबाही का खौफनाक मंजर

केन्या में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत चुकी है। चलिए आपको केन्या में हुए भूस्खलन के बाद तबाही का मंजर तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं।

Edited By: Amit Mishra
Published : Nov 03, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 12:51 pm IST
केन्या से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिमी रीफ वैली क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान एल्गेयो मराकवेट काउंटी के हिल वाले इलाके चेसोंगोच में हुआ है जहां 1,000 से अधिक घर बह गए हैं।
1/5 Image Source : ap
केन्या से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिमी रीफ वैली क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान एल्गेयो मराकवेट काउंटी के हिल वाले इलाके चेसोंगोच में हुआ है जहां 1,000 से अधिक घर बह गए हैं।
केन्या में भूस्खलन के बाद 4 और लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि 25 लोग अब भी लापता हैं और सरकार ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।
2/5 Image Source : ap
केन्या में भूस्खलन के बाद 4 और लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि 25 लोग अब भी लापता हैं और सरकार ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।
हालात को देखते हुए सेना ने घटनास्थल पर पहुंचने में बचाव टीम की मदद के लिए 4 विमान तैनात किए हैं। भूस्खलन के बाद सड़कों के बह जाने से घटनास्थल तक सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।
3/5 Image Source : ap
हालात को देखते हुए सेना ने घटनास्थल पर पहुंचने में बचाव टीम की मदद के लिए 4 विमान तैनात किए हैं। भूस्खलन के बाद सड़कों के बह जाने से घटनास्थल तक सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।
केन्या में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय निवासी स्टीफन किट्टनी ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भागे।
4/5 Image Source : ap
केन्या में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय निवासी स्टीफन किट्टनी ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भागे।
केन्या में आपदा प्रबंधन एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। आपदा को लेकर गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक बस्ती बसाने पर भी काम कर रही है।
5/5 Image Source : ap

Advertisement