इंजीनियरिंग है या कमाल! तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे बड़ा पुल
इंजीनियरिंग है या कमाल! तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे बड़ा पुल
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज इंजीनियरिंग की शानदार मिसाल है। यह दुनिया के अद्भुत पुलों में से एक है। इसे दुनिया के सबसे लंबे पुल का खिताब हासिल है। चलिए आपको इस ब्रिज की तस्वीरें दिखाते हैं साथ ही रोचक बातें भी बताते हैं।
Published : Feb 25, 2025 01:49 pm IST, Updated : Feb 25, 2025 01:49 pm IST
1/6Image Source : freepik
दुनिया में कई अद्भुत पुल (ब्रिज) हैं जो इंजीनियरिंग की बेहतरीन मिसाल हैं। इनमें से सबसे बड़ा पुल डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज (Danyang–Kunshan Grand Bridge) है, जो चीन में स्थित है। यह पुल दुनिया का सबसे लंबा पुल है और यह बीजिंग-शंघाई हाई-स्पीड रेलवे लाइन का हिस्सा है।
2/6Image Source : freepik
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज चीन के शंघाई और नानजिंग शहरों के बीच की कड़ी का हिस्सा है। इसकी लंबाई 164.8 किलोमीटर है और 2010 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था। यह पुल भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम है।
3/6Image Source : freepik
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज को बनाने में लगभग 4 वर्ष (2006-2010) का समय लगा था। इसके निर्माण में लगभग 8.5 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। यह हाई-स्पीड रेलवे का हिस्सा है, जिससे बीजिंग और शंघाई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो गया है।
4/6Image Source : freepik
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज को 2011 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया का सबसे लंबा पुल घोषित किया गया था। यह पुल इतने विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है कि यह कई शहरों, झीलों और खेतों के ऊपर से गुजरता है।
5/6Image Source : freepik
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज का लगभग 9 किलोमीटर का हिस्सा यांगचेंग झील (Yangcheng Lake) के ऊपर बना हुआ है। इस पुल पर कुछ क्षेत्रों में कारें और वाणिज्यिक वाहन भी चलते हैं।
6/6Image Source : freepik
डेनयांग-कुशान ग्रैंड ब्रिज ब्रिज दुनिया का सबसे बड़ा पुल है जो चीन की इंजीनियरिंग क्षमताओं का अद्भुत उदाहरण है। इस पुल ने यात्रा को आसान और तेज बना दिया है, जिससे चीन में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।