तस्वीरों में देखें लॉस एंजिलिस में आग के बाद का मंजर, शहर बन गया 'खंडहर'
तस्वीरों में देखें लॉस एंजिलिस में आग के बाद का मंजर, शहर बन गया 'खंडहर'
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। जहां आग बुझ गई है वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे पता चलता है कि तबाही कितनी भयानक हुई है।
Published : Jan 16, 2025 03:14 pm IST, Updated : Jan 16, 2025 03:14 pm IST
1/6Image Source : ap
अमेरिका के लॉस एंजिलिस के एक बड़े इलाके में आग लगने से भारी तबाही हुई है। आग की वजह से अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग लापता है।
2/6Image Source : ap
लॉस एंजिलिस में आग की चपेट में आने से हजारों घर खाक हो चुके हैं। जलने के कारण कारों का सिर्फ ढांचा बचा है। पेड़ जल गए और एटीएम पिघल गए हैं।
3/6Image Source : ap
लॉस एंजिलिस के इतिहास में इस आग को सबसे विनाशकारी बताया गया है। आग की वजह से लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तस्वीर में आप जली हुई कारों को देख सकते हैं।
4/6Image Source : ap
लॉस एंजिलिस में अधिकारियों ने एक केंद्र स्थापित किया है जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।
5/6Image Source : ap
हालात को देखते हुए अग्निशमन अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि अगर उन्हें खतरा महसूस हो तो वो घर छोड़ दें और औपचारिक निकासी आदेशों की प्रतीक्षा ना करें।
6/6Image Source : ap
लॉस एंजिलिस शहर में 6 जनवरी को आग लगी थी, जो देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई। आग से अब तक 40 हजार एकड़ से अधिक का इलाका जलकर खाक हो चुका है। यह करीब 60 वर्ग मील के बराबर है। फ्रांस की राजधानी पेरिस का आकार 105 वर्ग किलोमीटर यानी 41 वर्ग मील है। इसका मतलब है कि लॉस एंजिलिस की आग में पेरिस से भी ज्यादा बड़ा इलाका जल चुका है।