PHOTOS: New Year 2026 Celebrations, दुनिया ने इस अंदाज में किया नए साल स्वागत
PHOTOS: New Year 2026 Celebrations, दुनिया ने इस अंदाज में किया नए साल स्वागत
साल 2025 बीत चुका है और नए साल 2026 ने दस्तक दे दी है। नए साल का जश्न पूरी दुनिया में मनाया गया है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि लोगों ने नए साल का वेलकम किस अंदाज में किया है।
Published : Jan 01, 2026 10:50 am IST, Updated : Jan 01, 2026 10:50 am IST
1/9Image Source : ap
नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए सेंट्रल लंदन में आसमान में आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
2/9Image Source : ap
न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग टाइम्स स्क्वायर पहुंचे। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग रंग बिरंगी पोशाकों में नजर आए।
3/9Image Source : ap
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में नए साल के जश्न के दौरान दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के चारों ओर आतिशबाजी हुई।
4/9Image Source : ap
थाईलैंड के बैंकॉक में नए साल के जश्न के दौरान चाओ फ्राया नदी के ऊपर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी को दौरान पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आया।
5/9Image Source : ap
ताइवान में नए साल का जश्न लोगों ने बड़े उत्साह से मनाया। ताइपे सिटी गवर्नमेंट बिल्डिंग के सामने 2026 ताइपे नए साल की पार्टी के जश्न के दौरान लोग बेहद खुश नजर आए।
6/9Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया में नए साल के जश्न के दौरान सिडनी हार्बर ब्रिज के ऊपर आतिशबाजी हुई। सिडनी हार्बर ब्रिज की आतिशबाजी पूरी दुनिया में फेमस है।
7/9Image Source : ap
चीन के बीजिंग के बाहरी इलाके में जुयोंगगुआन ग्रेट वॉल पर जश्न मनाने वालों ने नए साल का स्वागत किया। इस दौरान लोग बेहद खुश नजर आए।
8/9Image Source : ap
जापान की राजधानी टोक्यो में भी नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया गया। आधी रात के कुछ मिनट बाद जोजोजी बौद्ध मंदिर में लोगों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए एक बड़ी घंटी बजाई।
9/9Image Source : ap
दक्षिण कोरिया के सियोल में बोसिंगक पवेलियन के सामने नए साल के काउंटडाउन इवेंट से पहले लोग इकट्ठा हुए। यहां हर साल नए साल पर घंटी बजाने की सेरेमनी होती है।