न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरी नर्सें, देखें हड़ताल की तस्वीरें
न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरी नर्सें, देखें हड़ताल की तस्वीरें
अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर इस वक्त बड़ी समस्या से जूझ रहा है। न्यूयॉर्क शहर में लगभग 5,000 नर्सें हड़ताल पर चली गई हैं। चलिए आपको हड़ताल की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jan 15, 2026 11:27 am IST, Updated : Jan 15, 2026 11:27 am IST
1/5Image Source : ap
न्यूयॉर्क शहर की नर्सें पिछने 3 दिनों से हड़ताल पर हैं और ऐसा लग रहा है कि ये हड़ताल लंबी चल सकती है। हड़ताल से प्रभावित बड़े हॉस्पिटल्स के प्रशासन ने अभी तक यूनियन के साथ बातचीत नहीं की है।
2/5Image Source : ap
हड़ताल करने वाली नर्सों ने ब्रोंक्स के एक हॉस्पिटल में रैली की, जिसमें उनके नेताओं ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर पर निशाना साधा। नर्सों का कहना है कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर उनकी कॉन्ट्रैक्ट की मांगों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
3/5Image Source : ap
न्यूयॉर्क स्टेट नर्सेस एसोसिएशन के तहत यूनियन से जुड़ी लगभग 15,000 नर्सें हड़ताल पर चली गईं। नर्सों की मांगें हर अस्पताल में अलग-अलग हैं, लेकिन यूनियन का कहना है कि सदस्यों की मुख्य चिंताएं हेल्थ केयर, सुरक्षित स्टाफिंग और काम की जगह पर हिंसा हैं।
4/5Image Source : ap
नर्सों का कहना है कि बहुत से अस्पतालों में इमरजेंसी में बहुत ज्यादा भीड़ है, उनके काम का बोझ बेकाबू हो गया है। मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित रखने के लिए मेडिकल सुविधाओं को बेहतर सुरक्षा उपायों की जरूरत है।
5/5Image Source : ap
अस्पतालों का कहना है कि वो नर्सों को वेतन बढ़ाने के लिए तैयार हैं, लेकिन यूनियन की सैलरी को लेकर मांगें बहुत अधिक हैं। उन्होंने इन्हें बहुत ज्यादा और बेहिसाब बताया है।