अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचा दिया हाहाकार, बेहाल हुए लोग; देखें तस्वीरें
अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचा दिया हाहाकार, बेहाल हुए लोग; देखें तस्वीरें
नॉर्थ-ईस्ट अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कोहराम मचा दिया है। तूफान ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। तूफान का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। तस्वीरें देखकर आप बर्फीले तूफान की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं।
Published : Feb 24, 2026 04:55 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 04:55 pm IST
1/6Image Source : ap
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। भारी बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाओं के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप पड़ गया और लाखों लोग घरों में फंसे रहे। भीड़ से भरी रहने वाली सड़कें सूनी रहीं, हवाई अड्डे खाली दिखे और स्कूलों को बंद करना पड़ा। तूफान ने हवाई यात्रा को भी प्रभावित किया है।
2/6Image Source : ap
बर्फीले तूफान की वजह से 10,000 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। सोमवार को 5,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जबकि मंगलवार के लिए भी 1,300 से अधिक उड़ानें पहले ही निरस्त कर दी गईं। जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लागार्डिया एयरपोर्ट, बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और न्यूयार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे अधिक प्रभावित रहे।
3/6Image Source : ap
न्यूयॉर्क सिटी में प्रशासन ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। रेल और बस सेवाएं भी कई राज्यों में निलंबित कर दी गई हैं। सेंट्रल पार्क में 15 इंच से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई। लॉन्ग आइलैंड और न्यू जर्सी में कई इलाकों में 2 फीट के करीब हिमपात हुआ।
4/6Image Source : ap
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा की रफ्तार 35 मील प्रति घंटे से अधिक है। इस तूफान को ब्लिजार्ड की कैटेगरी में रखा गया है। नैंटकेट जैसे तटीय इलाकों में 60 मील प्रति घंटे से ऊपर के झोंके दर्ज हुए। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी कि इंटरस्टेट 95 कॉरिडोर के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम रहेगी।
5/6Image Source : ap
तूफान की वजह से पूर्वी तट पर 5.7 लाख से ज्यादा घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। मैसाचुसेट्स और न्यू जर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। डेलावेयर और रोड आइलैंड में भी तूफान का व्यापक असर पड़ा।
6/6Image Source : ap
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने प्रभावित इलाकों में मदद के लिए नेशनल गार्ड तैनात किए हैं। मैसाचुसेट्स में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी है और सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।