PHOTOS: शानदार है दुनिया की सबसे छोटी कार, वजन है सिर्फ 59 किलोग्राम
PHOTOS: शानदार है दुनिया की सबसे छोटी कार, वजन है सिर्फ 59 किलोग्राम
आज के समय में सड़कों पर एक से बढ़कर एक चमचमाती कारें दौड़ती हुई नजर आती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Published : Feb 04, 2025 02:30 pm IST, Updated : Feb 04, 2025 02:30 pm IST
1/6Image Source : ap
दुनिया की सबसे छोटी कार पील पी50 (Peel P50) है, जिसे ब्रिटेन की पील इंजीनियरिंग कंपनी ने बनाया था। यह कार अपने कॉम्पैक्ट साइज और अनोखे डिजाइन के कारण दुनियाभर में मशहूर है।
2/6Image Source : ap
1962 से 1965 के बीच पील इंजीनियरिंग कंपनी ने इस कार का निर्माण किया था। कंपनी का मकसद एक ऐसी कार बनाना था जो आसान, हल्की और किफायती हो। 2010 में इस कार का आधुनिक संस्करण भी लॉन्च किया गया।
3/6Image Source : ai
पील पी50 कार के फीचर्स बात करें तो इसकी लंबाई 54 इंच (137 सेमी), चौड़ाई 39 इंच (99 सेमी), ऊंचाई 39.4 इंच (100 सेमी) और वजन सिर्फ 59 किलोग्राम है।
4/6Image Source : ap
पील पी50 कार में सीटिंग कैपेसिटी सिर्फ एक व्यक्ति है। कार में दरवाजा भी एक ही है और पहिए 3 हैं। इस कार की अधिकतम 60 किमी/घंटा है। पील पी50 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में "दुनिया की सबसे छोटी कार" का खिताब दिया गया है।
5/6Image Source : ap
पील पी50 इतनी छोटी है कि इसे एक स्कूटर से भी हल्का और छोटा माना जाता है। इसकी चौड़ाई इतनी कम है कि यह आसानी से घर के दरवाजे से निकल सकती है और इसे एक इंसान भी हाथ से खींच सकता है।
6/6Image Source : ai
इस कार के पुराने मॉडल की कीमत लगभग $2000 थी, लेकिन अब इसका मॉडर्न इलेक्ट्रिक वर्जन लगभग $13,000 (10 लाख रुपये) तक मिलता है।