पीएम मोदी का मालदीव में भव्य स्वागत, डिफेंस बिल्डिंग पर भी लगा बड़ा पोस्टर; देखें तस्वीरें
पीएम मोदी का मालदीव में भव्य स्वागत, डिफेंस बिल्डिंग पर भी लगा बड़ा पोस्टर; देखें तस्वीरें
भारत और मालदीव के संबंधों पर जमी बर्फ अब पिघलती हुई नजर आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुंचे हैं जहां उनका शानदार स्वागत किया गया है। चलिए आपको इसी से जुड़ी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jul 25, 2025 04:45 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 04:45 pm IST
1/6Image Source : @narendramodi
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया है। पीएम मोदी को लेने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुइज्जू के साथ विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
2/6Image Source : ani
पीएम मोदी का मालदीव में कितने भव्य तरीके से स्वागत किया गया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मालदीव के माले में रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है।
3/6Image Source : ani
माले में स्थित रक्षा मंत्रालय भवन को आधुनिक तकनीक और बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है। इस भवन के निर्माण में भारत ने बड़ी भूमिका निभाई है। भवन में अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और रक्षा प्रबंधन के अनुकूल तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं।
4/6Image Source : @narendramodi
भारत के प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे हैं। पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के आमंत्रण पर मालदीव पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी।
5/6Image Source : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मालदीव दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान माले में भारतीय समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। स्वागत के दौरान बच्चे पीएम मोदी की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे।
6/6Image Source : @narendramodi
मालदीव 26 जुलाई को अपना 60वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।