बिश्केक में मोदी और पुतिन की खास बॉन्डिंग, एक ही कार से वर्ल्ड नोमैड गेम्स पहुंचे दोनों नेता, देखें मुलाकात की तस्वीरें
बिश्केक में मोदी और पुतिन की खास बॉन्डिंग, एक ही कार से वर्ल्ड नोमैड गेम्स पहुंचे दोनों नेता, देखें मुलाकात की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जोड़ी ने एक बार फिर अन्य वैश्विक नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति एक ही कार में सवार दिखे। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की कार में मुलाकात की फोटो काफी वायरल है।
Published : Aug 31, 2026 09:45 pm IST, Updated : Aug 31, 2026 09:57 pm IST
1/7Image Source : AP
प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद बिश्केक एरीना में आयोजित होने वाले छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक साथ कार में यात्रा की।
2/7Image Source : AP
वर्ल्ड नोमैड गेम्स में जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारत-रूस साझेदारी की समीक्षा की और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
3/7Image Source : AP
पीएम मोदी ने सोमवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष को तुरंत खत्म करने की अपील करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह 'अंतहीन युद्ध को समाप्त करने' की ओर बढ़ें तथा इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता की साझा प्राथमिकता है।
4/7Image Source : FB/Narendramodi
द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ कार के अंदर से एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की। इस फोटो के कैप्शन पीएम मोदी ने लिखा, 'राष्ट्रपति पुतिन के साथ वर्ल्ड नोमैड गेम्स के रास्ते में।' पीएम मोदी और पुतिन की ये फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल है।
5/7Image Source : AP
किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है और (महात्मा) गांधी एवं (गौतम) बुद्ध की धरती भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है तथा आगे भी करता रहेगा।
6/7Image Source : AP
दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने बैठक में कहा, 'हम यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। जब हम पहले मिले थे, तो आपने मुझे इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। जैसा कि आप जानते हैं, भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।'
7/7Image Source : AP
पीएम मोदी ने कहा, 'युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें अंतहीन युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।'