प्यूर्टो रिको में ब्लैक आउट से हाहाकार, प्रभावित हुए 14 लाख लोग; देखें तस्वीरें
प्यूर्टो रिको में ब्लैक आउट से हाहाकार, प्रभावित हुए 14 लाख लोग; देखें तस्वीरें
प्यूर्टो रिको में एक बार फिर बिजली संकट देखने को मिला है। यहां लगभग पूरे द्वीप की बिजली चली गई है। बिजली बहाल होने में 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए यहां का हाल दिखाते हैं।
Published : Apr 17, 2025 02:39 pm IST, Updated : Apr 17, 2025 02:39 pm IST
1/5Image Source : ap
पूरे प्यूर्टो रिको में ईस्टर सप्ताहांत को लेकर की जा रही तैयारियों के पूरे देश में बिजली गुल हो गई है। बिजली वितरण की देखरेख करने वाली कंपनी लूमा एनर्जी के प्रवक्ता ह्यूगो सोरेंटिनी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इससे 14 लाख बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
2/5Image Source : ap
जिन जगहों पर बिजली गुल हुई उनमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व कई अस्पताल शामिल भी थे। कम से कम 328,000 उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
3/5Image Source : ap
प्यूर्टो रिको में हजारों पर्यटक ईस्टर की छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं और होटल पूरी तरह से भर चुके हैं। पर्यटन अधिकारी पर्यटकों को आश्वस्त करने में जुटे हैं कि कई होटल और अन्य व्यवसाय जनरेटर के जरिये बिजली आपूर्ति करने में जुटे हैं।
4/5Image Source : ap
गवर्नर जेनिफर गोंजालेज ने कहा, “इतने बड़े स्तर पर विद्युत प्रणाली का ठप होना एक बड़ी विफलता है, जो अस्वीकार्य है।” गोंजालेज अपनी सप्ताह भर की छुट्टी को बीच में ही छोड़ प्यूर्टो रिको वापस आ गई हैं।
5/5Image Source : ap
अधिकारियों ने बताया कि 48 से 72 घंटे में 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होने की संभावना है। हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिजली गुल होने का कारण क्या था।