तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे ऊंचा झरना, आसान नहीं है यहां पहुंचना
तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे ऊंचा झरना, आसान नहीं है यहां पहुंचना
झरनों की खूबसूरती हमेशा से प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। दुनिया में हजारों झरने हैं लेकिन क्या आप सबसे ऊंचे झरने के बारे में जानते हैं। चलिए हम बताते हैं।
Published : Oct 02, 2025 10:27 am IST, Updated : Oct 02, 2025 10:27 am IST
1/6Image Source : ap
एंजेल फॉल्स दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (Venezuela) के कनैमा नेशनल पार्क (Canaima National Park) में स्थित है। यह क्षेत्र यूनेस्को की विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage Site) में शामिल है। यह झरना घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच हैं।
2/6Image Source : ap
एंजेल फॉल्स की कुल ऊंचाई लगभग 979 मीटर (3,212 फीट) है, जिसमें से पानी लगभग 807 मीटर (2,648 फीट) की एक सीधी गिरावट में नीचे आता है।
3/6Image Source : ap
इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण पानी नीचे पहुंचते-पहुंचते महीन धुंध में बदल जाता है। यही कारण है कि दूर से देखने पर यह झरना मानो बादलों से बरसता हुआ प्रतीत होता है।
4/6Image Source : ap
एंजेल फॉल्स का नाम एक अमेरिकी विमान चालक जिमी एंजेल के नाम पर पड़ा। वर्ष 1933 में जिमी एंजेल ने अपने विमान से इस झरने को देखा और बाद में जब वों यहां उतरे, तब से यह झरना 'एंजेल फॉल्स' कहलाने लगा।
5/6Image Source : ap
स्थानीय पेमोन (Pemon) आदिवासी इसे 'केरेपाकुपाई मेरू' कहते हैं, जिसका अर्थ है 'सबसे गहरी जगह से गिरता हुआ झरना।' एंजेल फॉल्स की खूबसूरती को कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में दिखाया गया है।
6/6Image Source : ap
एंजेल फॉल्स तक पहुंचना आसान नहीं है क्योंकि यह घने वर्षावनों और दुर्गम पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को लंबी ट्रेकिंग करनी पड़ती है। बारिश के मौसम (जून से दिसंबर) में यहां का नजारा और भी भव्य हो जाता है।