अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, गिर गए पेड़ मकान हुए ध्वस्त; देखें तस्वीरें
अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, गिर गए पेड़ मकान हुए ध्वस्त; देखें तस्वीरें
अमेरिका में तूफान ने तबाही मचा दी है। मध्य-पश्चिम और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में तूफान का व्यापक असर देखने को मिला है। हालात को देखते हुए राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
Published : Apr 03, 2025 10:30 am IST, Updated : Apr 03, 2025 10:30 am IST
1/6Image Source : ap
अमेरिका के मध्य-पश्चिम और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में भीषण तूफान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तूफान के कारण घरों की छतें उड़ गईं और बिजली के खंभे तथा पेड़ गिर गए।
2/6Image Source : ap
उत्तर-पूर्व अरकंसास में तूफान के चलते आपातकाल घोषित किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह खतरनाक स्थिति है। कृपया अभी घरों में रहें।
3/6Image Source : ap
अरकंसास, इलिनोइस, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में तूफान और बवंडर को लेकर 12 से अधिक चेतावनियां जारी की गई हैं। मौसम लगातार खतरनाक बना हुआ है।
4/6Image Source : ap
मौसम वैज्ञानिकों ने इसके लिए अस्थिर वातावरण, तेज हवा और खाड़ी से देश के मध्य भाग में आने वाली नमी तथा दिन के समय की गर्मी को जिम्मेदार बताया है।
5/6Image Source : ap
आगामी दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में संभावित रूप से भीषण बाढ़ का भी खतरा है, क्योंकि पूर्व की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान विकराल होता जा रहा है।
6/6Image Source : ap
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि शक्तिशाली तूफान के कारण शनिवार तक हर दिन बाढ़ का खतरा रहेगा। अगले चार दिन में 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है।