PHOTOS: सीरिया के विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन में मचाया तांडव, बशर के पिता के स्टैच्यू को रौंदा
PHOTOS: सीरिया के विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन में मचाया तांडव, बशर के पिता के स्टैच्यू को रौंदा
सीरिया में तख्तापलट करते हुए विद्रोहियों ने दमिश्क में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए, उनके जाने के साथ ही विद्रोही राष्ट्रपति भवन में घुसे और जमकर लूट मचाई, देखें तस्वीरें-
Published : Dec 09, 2024 08:48 am IST, Updated : Dec 09, 2024 09:59 am IST
1/10Image Source : PTI
सीरिया में जारी गृह युद्ध के बीच राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग चुके हैं। इसके बाद विद्रोहियों ने रविवार को राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति के भागते ही लोगों की भीड़ राष्ट्रपति भवन में घुस गई और वहां का सामान लूट कर ले गई।
2/10Image Source : PTI
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असर का परिवार 50 साल से ज्यादा वक्त से सीरिया की सत्ता पर काबिज था। उनके पिता हाफिज अल-असद 29 सालों तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनकी मौत के बाद बशर ने साल 2000 में सीरिया की कमान संभाली थी।
3/10Image Source : PTI
सीरिया में तख्तापलट हो चुका है और विद्रोहियों ने दमिश्क में पहले राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया और इसके साथ ही उन्होंने राजधानी पर भी कब्जा कर लिया है।
4/10Image Source : PTI
तख्तापलट होने के बाद सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार लोगों की ओर से चुने गए किसी भी नेतृत्व के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
5/10Image Source : PTI
सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा, मैं अपने घर पर ही हूं, यहां से बाहर नहीं गया हूं और मेरा यहां से जाने का इरादा भी नहीं है। मैं यहां से शांतिपूर्वक तरीके से जाना चाहता हूं।
6/10Image Source : PTI
पीएम मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने सीरिया के सभी नागरिकों से देश के किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। जलाली का कहना है कि संपत्ति आपकी की ही है।
7/10Image Source : PTI
प्रदर्शनकारी हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने एक बयान देते हुए कहा कि हम 12 दिसंबर 2024 से इस काले युग के अंत कर सीरिया में एक नए युग की शुरुआत की घोषणा करते हैं।
8/10Image Source : PTI
एचटीएस ने कहा कि असद का तख्तापलट हो गया है अब देश में किसी एक का वर्चस्व नहीं रहेगा।
9/10Image Source : PTI
सीरिया का युद्ध 2011 में अल-असद के शासन के खिलाफ विद्रोह के रूप में शुरू हुआ और जल्दी ही एक पूर्ण संघर्ष में बदल गया जिसमें विदेशी ताकतें भी शामिल हो गईं।
10/10Image Source : PTI
दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी संकटों में से एक में लाखों लोग मारे गए जबकि लाखों लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।