1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 35 साल के युवक ने 70 साल की महिला से दोबारा किया रेप, जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दिया घटना को अंजाम

35 साल के युवक ने 70 साल की महिला से दोबारा किया रेप, जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दिया घटना को अंजाम

 Published : Dec 24, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 05:58 pm IST

गुजरात के भरूच में एक 35 साल के युवक ने 70 साल की महिला का रेप किया है। युवक ने दूसरी बार इस घटना को अंजाम दिया है। वह पहले भी इसी मामले में जेल गया था और जमानत पर बाहर आया था।

Gujarat Police - India TV Hindi
गुजरात पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PIC

भरूच: गुजरात के भरूच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया है। युवक की उम्र 35 साल बताई जा रही है, वहीं महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

गुजरात के भरुच जिले में जमानत पर बाहर आए 35 साल के युवक ने 70 साल की महिला से रेप किया है। युवक पहले भी इस महिला का यौन उत्पीड़न कर चुका है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.एल.चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी शैलेष राठौड़ ने 15 दिसंबर और 22 दिसंबर को खेत में वृद्ध महिला की झोपड़ी में इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को धमकी भी दी और कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम होंगे।

हालांकि महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और आमोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित हुई हैं। 

हैरानी की बात ये है कि आरोपी पर 18 महीने पहले भी इसी महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने एक बार फिर उसी महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया। 

बता दें कि भरुच जिले में हालही में एक 11 साल की मजदूर की बेटी से भी रेप का मामला सामने आया था। इस दौरान पीड़िता के अंदरूनी अंगों में चोट लगी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  राज्य में आए दिन इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद जनता के बीच तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।