1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. भूकंप के झटकों से कांपी गुजरात के कच्छ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से कांपी गुजरात के कच्छ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Published : Dec 23, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 01:43 pm IST

पिछले महीने 18 नवंबर को कच्छ में चार की तीव्रता से भूकंप आया था। इसके तीन दिन पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटन में 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके से दहशत फैल गई है। जिल में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति व अन्य किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर आया और इसका केंद्र लखपत से 76 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। इस महीने जिले में अब तक दो बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है।

उच्च भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र है गुजरात

आईएसआर के अनुसार, सात दिसंबर को जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी। पिछले महीने 18 नवंबर को कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटन में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। गुजरात, उच्च भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र है।

2001 में आए भूकंप में 13,800 लोगों की हुई थी मौत

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में गुजरात में नौ बार भीषण भूकंप की घटनाएं हुई हैं। जीएसडीएमए के अनुसार, 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। भूकंप में जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे, जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।