1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 8 पटेल और 8 OBC, 2022 पर नजर, ऐसा है मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल

8 पटेल और 8 OBC, 2022 पर नजर, ऐसा है मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 05:08 pm IST

कैबिनेट में पटेल समाज के 8, ओबीसी समुदाय से 8, अनुसूचित समुदाय से 2, अनुसूचित जनजाति से 3, ब्राह्मण समाज के 2 और जैन समाज से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है।

8 Patels and 8 OBCs, eyes on 2022, cabinet of Chief Minister Bhupendra Patel- India TV Hindi
गुजरात में आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल सरकार में 24 नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई। Image Source : PTI

गांधीनगर: गुजरात में आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल सरकार में 24 नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई। इनमें से 10 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री हैं। वहीं कैबिनेट में विजय रूपाणी के दौरान मंत्री रहे किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र पटेल की टीम में सब नए चेहरे को मौका दिया गया है। भूपेंद्र पटेल की टीम में 8 पटेल और 8 OBC चेहरे हैं। सूबे में भविष्य की तैयारियों को देखते हुए कैबिनेट में सभी नए चेहरों को जगह दी गई है, वहीं कुछ विधायक ऐसे भी हैं जो पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं।

सूत्रों के मुताबिक गुजरात में अगले साल 2022 के विधान सभा चुनावों से पूरी तरह से बदलाव के मूड में थी। इसी सिलसिले में पार्टी ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए राज्य के नये मुखिया यानी मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम का चुनाव किया गया था। विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद से ये चर्चा भी चल रही थी कि इस बार के कैबिनेट गठन में नो रिपीट थ्योरी पर फोकस करने की बात कही जा रही थी।

कैबिनेट का सामुदायिक संतुलन

कैबिनेट में पटेल समाज के 8, ओबीसी समुदाय से 8, अनुसूचित समुदाय से 2, अनुसूचित जनजाति से 3, ब्राह्मण समाज के 2 और जैन समाज से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है।

इसी तरह नए सीएम की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की बात करें तो इन प्रमुख चेहरों को भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में जगह मिली है।

उत्तर गुजरात 
ऋषिकेश पटेल (विसनगर) (पटेल)
गजेंद्र परमार (प्रतिंज) (ओबीसी) 
किरीट सिंह वाघेला (कंकराज) (ओबीसी)

दक्षिण गुजरात 
नरेश पटेल, गणदेवी (ST) 
कानू देसाई, पारडी (ब्राह्मण) 
जीतू चौधरी (कपराडा) ST 
हर्ष संघवी (मजुरा) जैन 
मुकेश पटेल (ओलपाड) कोली (obc) 
पूर्णेश मोदी सूरत (obc)
वीनू मोर्दिया (कतरगाम) पटेल

सौराष्ट्र 
अरविंद रैयानी (राजकोट) पटेल 
राघवजी पटेल (पटेल) जामनगर 
ब्रिजेश मेरजा (पटेल) मोरबी 
देव मालम (केशोद) कोली (obc)
किरीट सिंह राणा (लिंबडी) (obc) 
आर.सी. मकवाना (महुवा, भावनगर (कोली)) 
जीतू वघानी: भावनगर पश्चिम (पटेल) 

मध्य गुजरात
जगदीश पांचाल (निकोल) ओबीसी
निमिषा सुथार (मोरवा हदफ) ST
प्रदीप परमार (असरवा) एस.सी. 
अर्जुन सिंह चौहान (महमदवाद) ओबीसी) 
कुबेर डिंडोर (संतरामपुर) एसटी 
मनीषा वकील : एससी
राजेंद्र त्रिवेदी (रावपुरा) वड़ोदरा (ब्राह्मण)

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।