1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Arvind Kejriwal in Gujarat: गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल, अहमदाबाद में करेंगे 3 बैठकें, ऑटो चालक और वकीलों के साथ होगी चर्चा

Arvind Kejriwal in Gujarat: गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल, अहमदाबाद में करेंगे 3 बैठकें, ऑटो चालक और वकीलों के साथ होगी चर्चा

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 12, 2022 10:14 am IST,  Updated : Sep 12, 2022 10:14 am IST

Arvind Kejriwal in Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद में तीन बैठकें करेंगे जिनमें वह ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Image Source : PTI

Highlights

  • गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल
  • ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे
  • राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं

Arvind Kejriwal in Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद में तीन बैठकें करेंगे जिनमें वह ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में आप के चुनाव अभियान के तहत सोमवार और मंगलवार को स्थानीय पार्टी नेताओं से मिलने रविवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। आप की गुजरात इकाई द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, केजरीवाल सोमवार को यहां तीन बैठकों में भाग लेंगे, जहां वह ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे।

पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करेंगे

मंगलवार को केजरीवाल सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक करेंगे। वह स्थानीय आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा करेंगे और अहमदाबाद में पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करेंगे। पार्टी के अनुसार केजरीवाल गुजरात के लोगों के लिए कुछ घोषणा भी करेंगे। केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि गुजरात के लोगों को उनकी अगली ‘गारंटी’ ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ सरकार देने की होगी।

बीजेपी-आप के बीच सियासी जंग 

गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा और आप के बीच सियासी जंग दिलचस्प होती जा रही है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते सुने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में  अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर गुजरात में आप की सरकार आती है तो फ्री बिजली दिए जाएंगे। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि अगर सियासत में स्वार्थ होंगे तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल मुफ्त देने का एलान कर सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।