1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में BJP युवा नेता की हत्या, CCTV में कैद हुई बेरहमी; मां बोलीं- जेल से छूटते किशन ने मार डाला

सूरत में BJP युवा नेता की हत्या, CCTV में कैद हुई बेरहमी; मां बोलीं- जेल से छूटते किशन ने मार डाला

 Published : May 18, 2026 10:13 pm IST,  Updated : May 18, 2026 10:13 pm IST

सूरत के डिंडोली में रहने वाले जय दलाल की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक जय दलाल बीजेपी नेताओं और विधायकों का काफी करीब माना जाता था। जय की मां जयश्री दलाल भी बीजेपी की सक्रिय महिला नेता हैं।

jay dalal- India TV Hindi
जय दलाल की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT

सूरत शहर के उधना इलाके में रविवार देर रात कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उधना रोड नंबर 6 पर बीजेप के डिंडोली के वार्ड युवा मोर्चा के उपप्रमुख जय दलाल की बदमाशों ने सरेराह धारदार हथियारों से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी नेताओं का करीबी था जय दलाल

मृतक जय दलाल डिंडोली इलाके में भाजपा युवा मोर्चा का उपप्रमुख था। वह भाजपा नेताओं और विधायकों का काफी करीब माना जाता था। जय की मां जयश्री दलाल भी भाजपा की सक्रिय महिला नेता हैं।

दोस्त के साथ बैठा था, तभी हो गया हमला

रविवार रात 8:30 बजे जय के मोबाइल पर उसके दोस्त का फोन आया। इसके बाद वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि मम्मी में देर से घर आऊंगा, मेरा खाना मत बनाना, मैं बाहर खाकर आऊंगा। उधना रोड नंबर 6 पर जय अपने दोस्त के साथ बैठा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने जय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आरोपी
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी

जय के परिजनों को रात करीब 12:30 बजे फोन पर सूचना मिली कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से जय की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद तुरंत जय  को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

घटना के CCTV फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि तीन हमलावर बाइक लेकर आते हैं और बाइक से नीचे उतरते ही जय पर चाकू से हमला कर देते है। ताबड़तोड़ हमले से जय नीचे गिर जाता है और बाइक लेकर भाग जाते हैं। होटल व्यवसाय से जुड़े जय पर तीन बदमाशों ने चाकुओं से बेरहमी से असंख्य वार किए थे।

हत्या के पीछे वजह क्या?

जय दलाल की मां ने बताया कि मुख्य आरोपी किशन उर्फ चकली का पुराना आपराधिक इतिहास है। मार्च महीने में ही उसके खिलाफ सूरत पुलिस ने PASA के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे जेल जाना पड़ा था। मुख्य आरोपी किशन को शक था कि जय ने ही अपनी राजनीतिक पहचान के कारण PASA करवाया था। पुरानी रंजिश ओर शक के चलते जेल से बाहर आते ही किशन ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर जय की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

सुसाइड या कुछ और? छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर पति ने नीचे उतारा शव; नया CCTV फुटेज आया सामने

कानपुर जेल में सनसनी: जुड़वां बेटियों की हत्‍या करने वाला पिता खून से लथपथ मिला, खाने की प्लेट से काटा अपना गला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।